Month: August 2026

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे आज 22 अगस्त शनिवार को दोबारा कुंडेक साबोनदारी, अडोरी ,मछुर्दा आदि बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया एवं कुंडेकसा में बने अस्थायी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार और उसका प्रशासन बीमारी को ले जाने के लिए अभी तक अस्पताल में स्ट्रेचर का इंतजाम नहीं कर पाया है देखिए किस तरह से बीमार के परिजन उनको पीठ पर उठा कर ले जाते है बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतें भी थम नहीं रही है लगातार होती जा रही हैं हम मांग करते हैं कि सरकार हमारे बैगा आदिवासी लोगो के लिए जल्द ही बाहर से अच्छे डॉक्टर को लाकर के इनका उचित इलाज करवाएं।।

गोंगपा की हुई जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुआ मंथन.   (Suryanshtimes)बालाघाट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक 22 अगस्त को वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन बालाघाट में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होकर जिले में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरु कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग तिरु अनिल धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी तिरु अमान सिंह पोर्ते तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री तिरु हरेंद्र मार्को सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संगठन की सक्रियता और विस्तार पर हुआ आत्ममंथनजिला स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करना है। बैठक में आगामी समय में गोंगपा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारी जिले में संगठन के विस्तार को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जहां संगठनात्मक स्तर पर कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।जिला स्तरीय बैठक के साथ ही दोपहर में वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठन की आगामी गतिविधियों और जिले में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

जिला पंचायत में टकराव तेज: अध्यक्ष सम्राट सरस्वार का सीईओ अभिषेक सराफ पर बड़ा हमला

9 गंभीर आरोपों के बाद खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में अध्यक्ष को नहीं बुलाने पर भी सवाल, 7 दिन में जवाब तलब बालाघाट। जिला पंचायत बालाघाट में प्रशासनिक अधिकारों और…

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 भोपाल पुलिस ने किया भीड़ वाले स्थान में महिलाओ से ज्वेलरी छिनने, चुराने तथा घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, पीड़िता से छिना 2 लाख कीमती मंगलसूत्र जब्त।• शेगांव महाराष्ट्र निवासी महिला आरोपी शहरों मे भीड वाले स्थानों मे देती थी घटना को अंजाम।• आरोपियां पॉस कॉलोनी में काम करने के बहाने घरों में भी करती है वारदात।नगरीय क्षेत्र भोपाल में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार हाटो एवं धार्मिक आयोजन स्थलों पर चोरी, लूट और ठगी करने वाले गैंग पर लगातार नजर रखने एवं उनपर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गए है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा हाट बाजार वाले दिन सादा वस्त्र एवं यूनिफार्म में टीम बनाकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी लूट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री रजनीश कश्यप के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अयोध्या नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगल मार्केट में भीड़ बनाकर महिला को धक्का देकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने वाली 02 महिलाओं को दबोचकर घटना में महिला से छिना मंगलसूत्र कीमती लगभग 02 लाख रुपये का जब्त करने में सफलता प्राप्त की।घटना- दिनांक 19.08.2026 को रात्रि 10.30 बजे साप्ताहिक मंगल मार्केट में सब्जी खरीदने आई महिला राधा अहिरवार उम्र -53 साल निवासी – इको ग्रीन सिटी भोपाल सब्जी खरीद रही थी कि भीड़ में दो आरोपी महिलाओं के द्वारा आगे पीछे होकर योजनाबद्ध तरीके से धक्का देकर गिरा दिया गया और पीड़िता के गले से सोने का मंगल पर सूत्र छीनकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। पीड़िता की आवाज़ सुनकर ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम के द्वारा पब्लिक की मदद से भाग रही महिलाओं को तलाश कर दबोचा और आरोपी महिलाओं से लूटा गया मंगलसूत्र जब्त करने में सफलता प्राप्त की ।जप्तशुदा माल – एक सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 15 ग्राम कुल कीमत लगभग 200000/-रूपये ) ।गिरफ्तार आरोपियां –

जयश्री अनिल सोनोने पति अनिल मनोहर सोनोने उम्र 30 साल निवासी रेलवे स्टेशन के पास पंचशील नगर ग्राम शेगांव थाना शेगांव जिला बुलढाना महाराष्ट्रशिक्षा - अनपढकाम - घरों में झाड़ू…

महामारी प्रभावित गांवों में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वार ने पहुंचकर लिया जायजा

बालाघाट। Baihar विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महामारी से प्रभावित गांवों की स्थिति जानने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वार ने क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात…

आज अधिवक्ता संघ वारासिवनी सभागार में अधिवक्ता संघ द्वारा माननीय समस्त न्यायाधीश गढ़ों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं और समस्त अधिवक्ता साथियों लिपिकों की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आनंद बिसेन जी की लाडली बिटिया कु श्रद्धा दीदी के एमबीबीएस neet 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मिलने पर दीदी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 🙏🎉🎉🎉

खरी-अखरी(सवाल उठाते हैं पालकी नहीं)…

लाजिक को मटियामेट कर दिया पीएम मोदी नेइतना कमजोर प्रधान सेवक आज तक नहीं देखा देश ने …….अश्वनी बडगैया अधिवक्तास्वतंत्र पत्रकार बैतूल(m.p) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लालकिले से देना पड़…

बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार डॉक्टर पहुंचे, 125 बच्चों की जान बचाई 40 साल के नक्सलवाद के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचीं, बच्चों में अज्ञात बीमारी पकड़ी गई

(Suryanshtimes)बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार डॉक्टर पहुंचे, 125 बच्चों की जान बचाई

हम फाउंडेशन भारत के तत्वाधान में वारासिवनी जेलपरिसर में किया गया वृक्षारोपण__यूनुस खान

वारासिवनी __भारतीय स्वाधीनता दिवस के 80वें दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन भारत जिला बालाघाट के तत्वाधान में वारासिवनी हम फाउंडेशन शाखा एवं बालाघाट हम फाउंडेशन शाखा के द्वारा वारासिवनी…

मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग                     बालाघाट (suryansh times)न्यूज लामता लामता रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों द्वारा इस ओर अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तथा जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग की है।लामता स्टेशन बालाघाट और नैनपुर के मध्य स्थित है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से बैहर, परसवाड़ा, चांगोटोला, उगली (सिवनी), चरेगांव सहित करीब 150 गांवों के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है। क्षेत्र की रेलवे समिति द्वारा पूर्व में रेलवे के जीएम तथा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र के सांसदों को भी ज्ञापन सौंपकर लामता स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।रीवा–इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज, लेकिन रोजाना नहीं चलने से परेशानी

लामता स्टेशन पर रीवा–इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है, लेकिन यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा…