वारासिवनी __भारतीय स्वाधीनता दिवस के 80वें दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन भारत जिला बालाघाट के तत्वाधान में वारासिवनी हम फाउंडेशन शाखा एवं बालाघाट हम फाउंडेशन शाखा के द्वारा वारासिवनी उप जेल में परिसर में 21 फ़लदार एवं अन्य प्रजाति के पौधे रोपण किए गए।
हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश महासचिव युनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि वारासिवनी उप जेल की अधीक्षक व जेलर अंजू गोस्वामी जी द्वारा हम फाउंडेशन से निवेदन किया गया था कि जेल परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम करें जिसके तहत उनके निवेदन पर वारासिवनी शाखा और बालाघाट शाखा द्वारा आज 21 नाग फलदार एवं अन्य प्रजाति के पौधे जिले में लगातार वृक्षारोपण करने वाली कदम संस्था के तरफ से प्रदान किए गए थे जिन्हें जेल परिसर में जेलर कुमारी अंजू गोस्वामी जी के मुख्य आतिथ्य में फाउंडेशन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में जेल के बकाया अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में लगाए गए। ज्ञात रहे की 2 वर्ष पूर्व भी हम फाउंडेशन द्वारा जेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया था जेल के भीतर आर वो वॉटर की पाइपलाइन टंकी और एक कैदी को जुबान पटा कर रिहा करवाने का काम हम फाउंडेशन ने किया था ।इन सामाजिक और सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक कार्यों के लिए जेलर साहिब अंजू गोस्वामी जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेलर कुमारी अंजू गोस्वामी जी प्रदेश के महासचिव एवं युनूस खान पप्पा भाई प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख संतोष असाटी जिले के अध्यक्ष शाम कौशल वारासिवनी शाखा के अध्यक्ष विक्की एड़े पूर्व अध्यक्ष नितिन जैन सुभाष गुप्ता राजेश गांधी मोइज सैफी अंसार खान नन्ने भाई रूपाली राव शिल्पा रावत खुर्शीद कुरेशी प्रेमचंद सेवईवार मोनू खंडेलवाल राहुल खंडेलवाल अजय रामचंदानी राजेश पटेल जय बिसेन गुड्डा जैन गुणेश कटरे जेल प्रहरी लक्ष्मी अन्य स्टॉप गण शामिल होकर सामूहिक वृक्षा रोपण किया गया।

आपका
विवेक विक्की ऐडे
अध्यक्ष
हम फ़ाउंडडन वारासिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *