Blog थाना अयोध्यानगर, जोन-02 भोपाल पुलिस ने किया भीड़ वाले स्थान में महिलाओ से ज्वेलरी छिनने, चुराने तथा घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, पीड़िता से छिना 2 लाख कीमती मंगलसूत्र जब्त।• शेगांव महाराष्ट्र निवासी महिला आरोपी शहरों मे भीड वाले स्थानों मे देती थी घटना को अंजाम।• आरोपियां पॉस कॉलोनी में काम करने के बहाने घरों में भी करती है वारदात।नगरीय क्षेत्र भोपाल में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार हाटो एवं धार्मिक आयोजन स्थलों पर चोरी, लूट और ठगी करने वाले गैंग पर लगातार नजर रखने एवं उनपर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गए है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा हाट बाजार वाले दिन सादा वस्त्र एवं यूनिफार्म में टीम बनाकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी लूट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री रजनीश कश्यप के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अयोध्या नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगल मार्केट में भीड़ बनाकर महिला को धक्का देकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने वाली 02 महिलाओं को दबोचकर घटना में महिला से छिना मंगलसूत्र कीमती लगभग 02 लाख रुपये का जब्त करने में सफलता प्राप्त की।घटना- दिनांक 19.08.2026 को रात्रि 10.30 बजे साप्ताहिक मंगल मार्केट में सब्जी खरीदने आई महिला राधा अहिरवार उम्र -53 साल निवासी – इको ग्रीन सिटी भोपाल सब्जी खरीद रही थी कि भीड़ में दो आरोपी महिलाओं के द्वारा आगे पीछे होकर योजनाबद्ध तरीके से धक्का देकर गिरा दिया गया और पीड़िता के गले से सोने का मंगल पर सूत्र छीनकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। पीड़िता की आवाज़ सुनकर ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम के द्वारा पब्लिक की मदद से भाग रही महिलाओं को तलाश कर दबोचा और आरोपी महिलाओं से लूटा गया मंगलसूत्र जब्त करने में सफलता प्राप्त की ।जप्तशुदा माल – एक सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 15 ग्राम कुल कीमत लगभग 200000/-रूपये ) ।गिरफ्तार आरोपियां – 20 August 2026 Suryanshtimes जयश्री अनिल सोनोने पति अनिल मनोहर सोनोने उम्र 30 साल निवासी रेलवे स्टेशन के पास पंचशील नगर ग्राम शेगांव थाना शेगांव जिला बुलढाना महाराष्ट्रशिक्षा - अनपढकाम - घरों में झाड़ू…