Day: 11 August 2026

मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग                     बालाघाट (suryansh times)न्यूज लामता लामता रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों द्वारा इस ओर अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तथा जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग की है।लामता स्टेशन बालाघाट और नैनपुर के मध्य स्थित है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से बैहर, परसवाड़ा, चांगोटोला, उगली (सिवनी), चरेगांव सहित करीब 150 गांवों के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है। क्षेत्र की रेलवे समिति द्वारा पूर्व में रेलवे के जीएम तथा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र के सांसदों को भी ज्ञापन सौंपकर लामता स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।रीवा–इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज, लेकिन रोजाना नहीं चलने से परेशानी

लामता स्टेशन पर रीवा–इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है, लेकिन यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा…

प्रदेश सरकार ने बस संचालकों के आगे घुटने टेके : शमीम सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी भोपाल बस किराया वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग, छात्राओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग(Suryanshtimes)बालाघाट। मध्य प्रदेश के पूर्व सचिव शमीम सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई भारी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला और पूरी तरह जनविरोधी निर्णय बताया है।शमीम सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने निजी बस संचालकों के आगे घुटने टेक दिए हैं और इस फैसले के माध्यम से आम जनता, छात्रों, किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है, जिसके कारण अमीर लगातार अमीर और गरीब लगातार गरीब होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बालाघाट जिले के हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में जाते हैं। पहले से ही इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर यात्रा का भारी आर्थिक बोझ था, लेकिन किराए में इस तरह की वृद्धि से उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि बस किराए में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने निजी बस संचालकों को आम जनता से मनमाना किराया वसूलने का रास्ता खोल दिया है।नए नियमों के तहत सामान्य बसों का किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों की बसों में 10 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। शमीम सिद्दीकी ने कहा कि इतनी बड़ी किराया वृद्धि का सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान, विद्यार्थी और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।शमीम सिद्दीकी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की तर्ज पर छात्राओं एवं महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में 100 प्रतिशत छूट देने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि मध्य प्रदेश में भी छात्राओं एवं महिलाओं के लिए यात्रा में राहत की व्यवस्था लागू की जाए।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बस किराए में की गई भारी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और निजी बस संचालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। सरकार का काम जनता को राहत देना है, न कि उसकी परेशानियां और आर्थिक बोझ बढ़ाना।शमीम सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनविरोधी बस किराया वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर शहर, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी और हर लोकतांत्रिक मंच पर इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।जारीकर्ता:शमीम सिद्दीकीपूर्व सचिवमध्य प्रदेश