Day: 22 August 2026

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे आज 22 अगस्त शनिवार को दोबारा कुंडेक साबोनदारी, अडोरी ,मछुर्दा आदि बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया एवं कुंडेकसा में बने अस्थायी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार और उसका प्रशासन बीमारी को ले जाने के लिए अभी तक अस्पताल में स्ट्रेचर का इंतजाम नहीं कर पाया है देखिए किस तरह से बीमार के परिजन उनको पीठ पर उठा कर ले जाते है बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतें भी थम नहीं रही है लगातार होती जा रही हैं हम मांग करते हैं कि सरकार हमारे बैगा आदिवासी लोगो के लिए जल्द ही बाहर से अच्छे डॉक्टर को लाकर के इनका उचित इलाज करवाएं।।

गोंगपा की हुई जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुआ मंथन.   (Suryanshtimes)बालाघाट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक 22 अगस्त को वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन बालाघाट में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होकर जिले में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरु कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग तिरु अनिल धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी तिरु अमान सिंह पोर्ते तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री तिरु हरेंद्र मार्को सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संगठन की सक्रियता और विस्तार पर हुआ आत्ममंथनजिला स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करना है। बैठक में आगामी समय में गोंगपा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारी जिले में संगठन के विस्तार को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जहां संगठनात्मक स्तर पर कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।जिला स्तरीय बैठक के साथ ही दोपहर में वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठन की आगामी गतिविधियों और जिले में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।