Category: Blog

Your blog category

विश्व पर्यावरण दिवस पर बालाघाट ने प्रदेश में लहराया परचमतीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले ने बढ़ाया गौरवसी टाइम्स बालाघाटविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, खनन परियोजनाओं, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थानों को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्ते 05 जून को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।इस वर्ष बालाघाट जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि रही कि प्रदेश स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए 11 प्रमुख पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले की संस्थाओं को प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहीरवार भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खापा स्थित विसाग बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली। प्रदेश की लगभग 3,000 से अधिक बड़ी औद्योगिक इकाइयों के बीच अति प्रदूषणकारी उद्योग (Highly Polluting Industry) श्रेणी में संचालित इस ग्रेन आधारित इथेनॉल संयंत्र को उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सर्वोत्तम पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रदेश का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल विसाग बायोफ्यूल्स के लिए बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह पुरुष्‍कार विसाग बायोफ्यूल्‍स के संचालक श्री अतुल वैद्य द्वारा प्राप्‍त किया गया। खनन क्षेत्र में बालाघाट जिले की रमरमा खदान, जिसका संचालन ए.पी. त्रिवेदी एंड संस द्वारा किया जाता है, को भी पर्यावरणीय प्रबंधन और सतत खनन गतिविधियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ खदान के रूप में प्रथम पुरस्कार डायरेक्टर निश्चल त्रिवेदी और हर्ष त्रिवेदी को प्राप्त हुआ है। लघु उद्योग श्रेणी में बालाघाट जिले की केशर एग्रोटेक के संचालक रवि वैद्य, महेंद्र पारधी एवं अभिजीत तुरकर को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये सभी सम्मान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहीरवार द्वारा भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में हजारों संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच बालाघाट जिले की तीन संस्थाओं का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले की पर्यावरणीय जागरूकता, औद्योगिक उत्कृष्टता तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रदेश के कुल 11 पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले को मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने जिले का नाम पूरे मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया है। जिले के नागरिकों, उद्योग जगत एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बालाघाट के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के संतुलित मॉडल के रूप में बालाघाट की यह सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

नगर पालिका बालाघाट शौचालय की समस्या से जूझ रहा

(Suryansh times Balaghat) बालाघाट नगर पालिका मुख्यालय का कार्यालय अपने ही शौचालय की समस्या से जूझ रहा है जहां एक और नगर पालिका को जिम्मेदारी है पूरे शहर को स्वच्छ…

हम फाउंडेशन भारत ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस कब्रिस्तान में लगाए 15 फलदार पौधे युनूस खान

बालाघाट__हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो की निरंतर मध्य प्रदेश में समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य कर रहा है ।सांस्कृतिक सामाजिक…

28 अप्रैल को सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ठेकेदारों की मांगों को लेकर भोपाल में हुई महत्वपूर्ण बैठक__ यूनुस खान

भोपाल__सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं बिल्डर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 28 अप्रैल दिन मंगलवार को सुदर्शन पैलेस होटल एमपी नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…

नर्सरी स्कूल संचालन में अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग… महेंद्र पटेल जनपद सदस्य

(suryansh times lamta charegoan)बालाघाट जिले के लामता क्षेत्र के ग्राम नेवरगांव (चरेगांव) में संचालित आई.पी.एस. नर्सरी एजुकेशन स्कूल को लेकर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। जनपद सदस्य महेन्द्र…

आज दिनांक 5/04/2026 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं शुभम बोपचे, होमगार्ड दिलहास कुरैशी, प्रेम ऊइके द्वारा अल सुबह 4 बजे जिला बालाघाट के तहसील लांजी अंतर्गत ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में खनिजो के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच किया गया । जांच के दौरान ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में 03 ट्रैक्टरो को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया । जिसका विवरण निम्नानुसार है

इसी तारतम्य में तहसील किरनापुर में खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं शुभम बाेपचे एवं पुलिस बल थाना किरनापुर द्वारा संयुक्त रूप से तहसील किरनापुर के ग्राम हिर्रि स्थित सोन…

आज दिनांक 2/04/2026 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं बालाघाट पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से अल सुबह 4 बजे जिला बालाघाट के तहसील लांजी अंतर्गत ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में खनिजो के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच किया गया । जांच के दौरान ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में चार ट्रैक्टरो को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया । जिसका विवरण निम्नानुसार है

इसी प्रकार बालाघाट के ग्राम नवेगांव में दो हाइवा डंपरों क्रमांक CG 11 AJ 8923 के चालक शेख हाशिम निवासी सरेखा तहसील व जिला बालाघाट दूसरा हाइवा डंपर GJ 08…

हम फाउंडेशन ने निरंतरता बनाए रखते हुए 56 व राष्ट्रगान भारत माता प्रतिमा के समकक्ष गाया _युनूस खान

(suryanshtimes)बालाघाट_ हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश महासचिव युनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है।जो निरंतर बालाघाट जिले सहित पूरे प्रदेश में समाज…

डेढ़ करोड़ टैक्स चोरी का मामला जीएसटी एवं इनकम टैक्स में सख्त कार्रवाई इनकम टैक्स जीएसटी सरकार को कम बताकर भारी भरकम टैक्स चोरी कर अपने भारी भरकम उद्योग का संचालन कर रहे हैं करोड़ों का इन्वेस्टमेंट दिख रहा है बड़े-बड़े घर बना के रह रहे हैं बड़ी-बड़ी गाड़ियां रखे हैं उन पर कार्रवाई होगी करणी ज्वेलर्स में पकड़ा डेढ़ करोड़ रुपए का टैक्स चोरी का मामला

(Suryanshtimes balaghat)करणी ज्वेलर्स में पकड़ायी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी बालाघाट मुख्यालय में मां अन्नपूर्णा मंदिर के पास माधव प्रेस के सामने में संचालित हो रही करणी ज्वेलर्स में जीएसटी…

Garraa आर ओ बी दे रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रण निर्माण हो रहे ब्रिज जो बालाघाट से प्रारंभ होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास तक जाता है का एक हिस्सा अभी ओपन छोड़ा गया है जिस पर रेलवे द्वारा गार्डर(gadar) लगाए जाने हैं एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है जो बालाघाट की ओर से प्रारंभ होता है किंतु प्रारंभ में बेरिकेट नहीं लगाए जाने के कारण अनजान वाहन चालक यदि तेजी से ब्रिज पर चढ़कर क्रॉस करने की कोशिश करें तो बिहार जैसी घटना यहां भी घट सकती है जो की जानलेवा हो सकती है, मौत का कुआं न बन जाए रिक्त हिस्सा रेलवे के 75 परसेंट ब्रिज का निर्माण हो चुका है किंतु जो हिस्सा खुला है वहां कहीं तेज गति का वाहन अगर निकल जाए तो जानलेवा दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता, प्रशासन को तत्काल निर्माण एजेंसी को निर्देशित करना चाहिए कि ब्रिज के प्रारंभिक क्षेत्र में बेरिकेट लगाकर उक्त ब्रिज को, निर्माण पूरा होने तक बंद कर जाए।