(Suryanshtimes)विधानसभा के मानसून सत्र के चलते आज सत्र के तीसरे दिन बालाघाट जिले केसंस्कारधानी , विकासशील विकसित वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सरल सहज मिलनसार हरदिल अजीज युवा कर्मठ विधायक भाई विवेक विक्की पटेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉक्टर मोहन यादव जी से सौजन्य भेटकर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत खैरलांजी 50 बिस्तर के अस्पताल के लिए 10 करोड रुपए की राशि, और 132 kv ke विद्युतसब स्टेशन केंद्र खैरलांजी कि स्वीकृति के लिए अपने क्षेत्र की जनता की ओर से और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधायक महोदय की मांग पर पूर्व में दिए गए आश्वासन पर की गई स्वीकृति को लेकर धन्यवाद आभार ज्ञापित कियाऔर शीघ्र वारासिवनी नगर में क्षेत्र के युवा छात्र-छात्राओं के लिए आईटीआई शासकीय केंद्र स्वीकृत करने के लिए पत्र प्रेषित किया और क्षेत्र की अन्य जनहित के ग्रामीण जनों की मांग के अनुरूप ग्रामीण अंचलों की सड़क, पुलियों के निर्माण कार्य की गति प्रगति से अवगत कराया और अन्य नवीन विकास कार्यों के लिए सौभाग्य पूर्ण वातावरण में पत्र प्रेषित किया, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्रीय विधायक महोदय को सभी विकास कार्यों जनहित के कार्यों और वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आश्वस्त किया गया है माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ विधायक की मुलाकात सौजन्य भेंट अत्यंत सराहनी रही 🌺🥀😀👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *