Latest Post

इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थाना अयोध्यानगर, जोन -2 भोपाल पुलिस नें किया मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त• स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी, बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटना को अंजाम ।• आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी, क्षेत्र में छिने मोबाइल सहित शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 22 मोबाइल बरामद।• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मो.सा. केटीएम, पल्सर 200 एनएस तथा चोरी की होंडा साइन व R1-5 सहित लगभग 11 लाख रु कीमती मसरुका जप्त।• पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन पुलिस टीम ने किया घटना का पर्दाफास।• आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को करते थे टारगेट।• आरोपीगण, बड़ा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये देते थे, घटना को अंजाम ।• आरोपियों से थाना टीला और अयोध्यानगर क्षेत्र से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद।• आरोपियों पर दर्ज है चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के पूर्व आपराधिक रिकार्ड।• आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा।नगरीय क्षेत्र भोपाल में राह चलते मोबाईल लूट और स्नेचिंग करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफास कर 04 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 22 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक, पल्सर 200 एस सहित चोरी की होंडा साईन तथा आरवन-5 मो.सा. सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं ।घटना का विवरण-दिनांक 11.06.26 को फरियादी निखिल ओझा पिता हरिओम ओझा निवासी 396-9ए साकेत नगर भोपाल रात्रि करीब 09/00 बजे नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोडा तो दुसरे लडके ने छुरी अडाकर वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर मे अपराध क्रं. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल द्वारा मोबाइल लूटेरो की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी गई जिसमें 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबीस दी गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।बरामद माल का विवरण –वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।घटना में प्रयुक्त 01 छुरी गिरफ्तार आरोपी – 01 – साहिल खान पिता इलियास खान उम्र 23 साल, निवासी मकान नंबर 66, मोहम्मदी मदरसा के पास, शमशाद भाई की दुकान के पास एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल स्थाई पता – ग्राम अकोदिया थाना शुजालपुर जिला शाजापुरशिक्षा – अनपढकाम- वेन ड्राइवर ।आपराधिक रिकार्ड- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कायदी में शिविर आयोजित (suryanshtimes)बालाघाटअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के संयुक्त तत्वाधान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष घोड़ेश्वर एवं स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । शिविर में योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक द्वारा सामूहिक योग एवं प्राणायाम कराया गया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और प्राणायाम को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से मन शांत रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी, श्री नरेंद्र डोहरे शिक्षक , श्री गुरुनन्द पवार योग शिक्षक के साथ स्कूल स्टाफ एवं आयुष आरोग्य मंदिर से श्रीमती पुष्पा ठाकरे, श्रीमती करुणा घोड़ेश्वर, योग प्रशिक्षक श्रीमती पूजा दुबे आदरणीय ललिता सोनवाने श्रीराम सोनवाने के साथ बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरणलालबर्रा/कनकी (बालाघाट), 15 जून।आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.) द्वारा संचालित “हमारी किशोरी, हमारा आधार” अभियान के अंतर्गत ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जनसहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं सेनेटरी पैड के महत्व की जानकारी भी दी गई। समिति द्वारा वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस सेवा अभियान से अनेक जरूरतमंद बहनों एवं बेटियों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मान को नई मजबूती मिल रही है।समिति ने बताया कि यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा की रक्षा का एक सतत प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जागरूकता और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।इस अवसर पर समिति ने सभी दानदाताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच रही है।समिति ने समाज के नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि एक छोटा-सा सहयोग भी किसी बहन या बेटी के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन सकता है।— आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.) भ्रष्टाचार जनता का खून चूस रहा है और राष्ट्र के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है – ज्यूडिशियल काउंसिल

बघोली में तीन अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत-अनुभा मुंजारे बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बघोली में तीन अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि स्वीकृत होने से ना सिर्फ स्कूल में विद्यार्थियों के लिये बैठक कक्ष की उपलब्धता हो सकेगी बल्कि यहां पर प्रयोगशाला का भी निर्माण होगा। प्रयोगशाला बनने से विद्यार्थियों को लाभ हो सकेगा। शासकीय हायर सेकेंंडरी स्कूल बघोली में बैठक व्यवस्था की दिक्कतें के चलते यहां पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये लबे समय से मांग हो रही थी। लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी थी। विधायक अनुभा मुंजारे के संज्ञान में यह मामला सामने लाया गया था। जिसके लिये विधायक अनुभा मुंजारे ने अथक प्रयास किया और अब उच्च शिक्षा मंत्री व बालाघाट के प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह ने बघोली हायर सेकेंडरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत कर दी है। इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने जानकारी देते हुये बताया कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बघोली लालबर्रा में विद्यार्थियों के बैठक व्यवस्था प्रभावित थी। जिसके संबंध में यह जानकारी संज्ञान में आया था। जिसके तहत प्रयास किया गया और अब विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत हो गई है। इस संदर्भ में उन्होने प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह से भेंट कर मांग पत्र भी पे्रेषित किया गया था। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि तीन अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होना है। जिसके लिये 77 लाख 25 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। ये सभी सर्वसुविधायुक्त होगें। साथ ही फर्नीचर की भी व्यवस्था की जायेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला के लिये राशि स्वीकृत होने पर उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया है। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि उनका प्रयास है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली सहित सड़क व अन्य मूलभूत सुविधायें की उपलब्धता करायी जाये। इसके लिये वह लगातार प्रयासरत है। विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिये अच्छा माहौल उपलब्ध होवें, बैठक व्यवस्था अच्छी होवे और प्रयोगशाला बने प्राथमिकता में है। निश्चित ही आगामी समय में क्षेत्र में स्कूल शिक्षा सहित अन्य कार्यो की स्वीकृति व राशि मिलना है। जिसके लिये वह लगातार प्रयास कर रही है। विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से बघोली स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला के लिये 77.25 लाख रूप्ये की राशि स्वीकृत होने पर स्कूल परिवार ने खुशी जाहिर की है।

मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये- विधायक भगतबालाघाट: भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र को देखते हुए ओबीसी वर्ग ने गत दिवस 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को लेकर एक प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होने मंाग की थी भाजपा की मोहन सरकार लगातार ओबीसी वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के मुद्दे पर गुमराह कर रही है, जो इस वर्ग के साथ अन्याय है। इस आंदोलन में विधायक मधु भगत ने भी भाग लिया और कहा कि भारत में संख्या के अनुपात के अनुसार ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जाना चाहिये। जितनी भी इन 10 वर्षो मे ंसरकारी नौकरी में शासन द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई है उसकी जांच होनी चाहिये।विधायक भगत के अनुसार यदि अनुपात के अनुसार सरकारी भर्ती नहीं हुई तो तत्काल भर्तिया निरस्त कर ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थी को 27 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार नौकरी में उनका स्थान मिलना चाहिये। जो लोग लगातार सरकारी नौकरी के लिये प्रयास करते करते शासन के नियमानुसार उम्र के करीब आ चुके है। उनकी उम्र की समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिये। यदि सरकार हम लोगों की मांग पूरी नहीं करती तो यह लडाई सदन से लेकर सड़क तक निरंतर जारी रहेगी। अब भी समय है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग की पीडा को समझे और उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय तत्काल लागू करें।

जनता की समस्या का समाधान तय समय में होना चाहिए : जूडिशियल कॉउन्सिल

नई दिल्ली : जूडिशियल कॉउन्सिल ने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में श्री मनोज कुमार दीक्षित को लोक शिकायत समिति का माननीय सदस्य नियुक्त किया । जो जिले भर में…

दिवाकर सिंह कुलपति का विश्वविद्यालय सरदार पटेल गाड़ी चोरी में हाथ… शिवम शर्मा

शिवम शर्मा एनएसयूआई कार्यकर्ता तथा शिवांशु तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया की 23 अप्रैल 2024 मंगलवार के दिन सरदार पटेल विश्वविद्यालय डूंगरिया बालाघाट से छात्र की दो पहिया वाहन…

अंकित मिश्रा को दी श्रद्धांजलि बालाघाट सूर्यांश टाइम्स कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा के पुत्र मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और समाजसेवी अंकित मिश्रा को आज कांग्रेसी नेता पत्रकार के अध्यक्ष राकेश सिंगारे द्वारा दीनदयाल पुरम अपने न्यूज़ कार्यालय में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहीम खान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शामीम सिद्दीकी समाजसेवी विजय अग्रवाल मुकेश फुलसुन्गे कमलनाथ सद्भावना मंच के अध्यक्ष शब्बीर पटेल राजू यादव बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुरील जी समाजसेवी विजय जlयसवाल समाजसेवी संजीव अग्रवाल (भाऊ) समाजसेवी विनय सुराना ने स्वर्गीय अंकित मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई

अंकित मिश्रा को दी श्रद्धांजलि बालाघाट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा के पुत्र मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और समाजसेवी अंकित मिश्रा को आज कांग्रेसी नेता पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंगारे द्वारा दीनदयाल पुरम अपने न्यूज़ कार्यालय में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहीम खान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शामीम सिद्दीकी समाजसेवी विजय अग्रवाल मुकेश फुलसुन्गे कमलनाथ सद्भावना मंच के अध्यक्ष शब्बीर पटेल राजू यादव बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुरील जी समाजसेवी विजय जlयसवाल समाजसेवी संजीव अग्रवाल (भाऊ) समाजसेवी विनय सुराना ने स्वर्गीय अंकित मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई

दिवाकर सिंह सरदार पटेल कॉलेज के कुलपति के द्वारा कोरोना कlल के दरमियान पूर्व पार्षद संतोष मरकाम का कोल्डबलेडेड मर्डर किया गया था
प्राप्त जानकारी सूत्र के अनुसार सरदार पटेल कॉलेज के कुलपति ने कोरोना कlल के समय में अवसर का लाभ उठाने हेतु अविलम हॉस्पिटल स्टार्ट किया तत्कालीन कलेक्टर से सेटिंग करके लाखों करोड़ों कोरोना काल के समय फंड भी लिया जिसकी जानकारी शीघ्र आरटीआई लगाकर सूचना के अधिकार के तहत ली जाएगी तथा अस्पताल में अस्पताल में पूर्ण व्यवस्था नहीं थी अनुभव भी डॉक्टर भी नहीं थे फिर भी इनके द्वारा करोड़ों से ग्रसित बीमार व्यक्तियों का एडमिट कर इलाज किया गया कोरोना के इलाज मैं इनके द्वारा लापरवाही की गई पूर्व पार्षद संतोष मरकाम को तो अपनी जानी गंवानी पड़ी ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्हें फायदा नहीं मिला परंतु इन्हें फंड का फायदा बहुत मिला गवर्नमेंट से बहुत फंड लिया गया इन सब बिंदुओं की प्रशासन से जांच एवं सीबीआई से जांच करने की मांग जनता ने की है

दिवाकर सिंह सरदार पटेल कॉलेज के कुलपति मास्टरमाइंड है फर्जी मार्कशीट फर्जी डिग्री कोर्स के

प्राप्त जानकार सूत्र ने बताया दिवाकर सिंह सरदार पटेल कॉलेज के कुलपति के द्वारा असम ,बिहार ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के लोगों को नियमित एडमिशन देकर उनकी स्टूडेंट छात्र…