Post navigation रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के इंटरनेशनल राइला का आयोजन, कान्हा में भारत के साथ ही विदेश से आए बच्चों ने लिया हिस्सा,बालाघाट। रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राइला (रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड) का आयोजन सेलिब्रेशन वन विला कान्हा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि करनदीप सिंह (आईपीएस), डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, पीडीजी राकेश चतुर्वेदी (रिटायर्ड प्रिंसिपल सीएफ, छत्तीसगढ़), डीजीएनडी नवीन भावसार, सुमन भावसार, डॉ. संतोष राय, डॉ. ईला गुप्ता, रायला एडवाइज़र कमलजीतसिंघ छाबड़ा, रायला डिस्ट्रिक्ट चेयर बलजीतसिंघ छाबड़ा, वरिष्ठ रोटेरियन राज दुबे उपस्थित रहे।राइला कार्यक्रम में देश एवं विदेश से आए लगभग 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें अमेरिका, ब्राज़ील, मैक्सिको, फ्रांस, बेल्जियम एवं जर्मनी से आए 10 विद्यार्थी भी शामिल थे। जिन्हें नेशनल यूथ एक्सचेंज स्टूडेंट्स कहा जाता है। इसके साथ ही सेंट मैरी स्कूल बालाघाट, ओजस ग्लोबल स्कूल बालाघाट, बालाघाट इंग्लिश स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बरगढ़ (ओडिशा), हैम अकादमी जगदलपुर (छत्तीसगढ़), संस्कार स्मार्ट स्कूल एवं संस्कार गुरुकुल स्कूल जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने, प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष राय द्वारा कम्युनिकेशन स्कील्स, पब्लिक स्पीकिंग एंड कांफीडेंस, कैरियर गाईडेंस एंड गोल सेटिंग विषयों पर सत्र लिए गए। पीपी कमलजीत सिंघ छाबड़ा ने इंट्रोडक्शन ऑफ लीडरशीप विषय पर मार्गदर्शन दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डिज़ाइनैट नवीन भावसार एवं सुमन भावसार ने इंम्पोर्टेंस ऑफ टाईम मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश चतुर्वेदी ने एथिक्स एंड वेल्युज इन लीडरशीप पर अपने विचार साझा किए गए। डॉ. एला गुप्ता ने मेंटल वेलनेस एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट पर उपयोगी सत्र लिया। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने प्रेरणादायक मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत जुम्बा ट्रेनर श्रुतिका बिसेन एवं उनकी टीम ने शारीरिक फिटनेस एवं जुम्बा कक्षाएं आयोजित की गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को कान्हा नेचर ट्रेल के अंतर्गत लगभग दो घंटे की जंगल ट्रैकिंग गाइड के मार्गदर्शन में कराई गई।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चयनित विद्यार्थियों को इमर्जिंग लीडर अवॉर्ड, मोस्ट रिस्पॉन्सिबल पार्टिसिपेंट अवॉर्ड, फ्यूचर लीडर अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड एवं राइला स्टार अवॉर्ड से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बैगा परिवारों को कंबल वितरित किए गए।राइला के समापन समारोह का मुख्य आकर्षण बैगा नृत्य रहा। जिसे विद्यार्थियों, अतिथियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ आनंद उठाया और इसकी सराहना की। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष संदीप असाटी, सचिव आशीष साहू, कोषाध्यक्ष राजेश गांधी, नरेंदरसिंघ छाबड़ा, प्रेसिडेंट इलेक्ट अंकित अग्रवाल, विक्रम सिंह भूते, धनेंद्र राहांगडाले, सौरभ हरिनखेड़े एवं रायपुर क्लब अध्यक्ष उत्तम गर्ग उपस्थित रहे। सभी सरकारी व निजी संस्थानों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का छायाचित्र रखना किया जाए अनिवार्य26 जनवरी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के समय छायाचित्र की हो अनिवार्यताभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सौपा ज्ञापनफोटो, बालाघाट।सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र को रखना अनिवार्य करने और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण के समय भी बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र रखने की अनिवार्यता किए जाने की प्रमुख मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया है। जहां सौपे गए इस ज्ञापन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश अंग्रेजो की गुलामी आजाद हुआ था, लेकिन असली आजादी भारतीय नागरिको को 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के दिन प्राप्त हुई थी। भारतीय संविधान के शिल्पकार,नारियो के मुक्तिदाता, भारत भाग्यविधाता, अन्याय शोषण से लड़कर डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी द्वारा विश्व का सबसे सुंदर और लचीला संविधान भारत को प्रदान किया है। ऐसे महान व्यक्ति को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जिले की समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो मे ध्वजारोहण के समय डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी का छायाचित्र नदारत पाया जाता है यह एक बहुत ही शर्मशार बात है और हमारे भारत देश के लिए एक निंदनीय विषय है।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिले की सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो को तत्काल आदेशित करे कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के समय डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी का छायाचित्र लगाकर ध्वजारोहण करें। वही सभी संस्थानो में बाबा साहेब अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाए इसी मांग को लेकर आज हमने ज्ञापन सौपा है। इस दौरान भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट जिला उपाध्यक्ष संतोष गेड़ाम, तहसील अध्यक्ष सौरभ सहारे ,अभिषेक मेश्राम , अनामिका मेश्राम, आशा पटले, दीपा मेश्राम, राहुल वंशकार, अंजलि फुलमारी, दीक्षा मेश्राम, रितिक वंशकार, श्रेजल मेश्राम, अनिल खोब्रागड़े,और निहाल मालवी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।