भोपाल__सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं बिल्डर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 28 अप्रैल दिन मंगलवार को सुदर्शन पैलेस होटल एमपी नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जो सुबह 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निरंतर चलती रही।
सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण पूरे देश में मूलभूत चीजों की आम जनों की दैनिक उपयोग की वस्तुएं सहित निर्माण कार्यों में लगने वाली समस्त प्रकार के निर्माण सामग्रियों की दरें अत्यधिक बढ़ गई है परिवहन भाड़ा बढ़ गया है लोहा सीमेंट कि दर आसमान छू रही हैं रोड निर्माण में लगने वाला डामर गिट्टी आयल अल्युमिनियम कॉपर वायर और हर तरह का सामान जो भवन निर्माण रोड निर्माण में आवश्यक होता है वह दो गुना तक बढ़ चुका है जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठेकेदारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने आह्वान किया था कि प्रदेश के सभी ठेकेदार भोपाल में एकत्रित हो वहां चर्चा करके विभिन्न मांगों का ज्ञापन माननीय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर एवं श्रीमान प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग और अन्य निर्माण विभागों के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन देंगे बैठक में चर्चा कर विभिन्न 12 मागो का ज्ञापन पीडब्ल्यूडी के मंत्री माननीय राकेश सिंह जी को सोपा गया लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमान सुखबीर सिंह साहब को भी ज्ञापन दिया गया लोक निर्माण विभाग के दोनों प्रमुख अभियंता को भी ज्ञापन सोपा गया और माननीय प्रह्लाद पटेल जी को भी इस संबंध में ज्ञापन सोपा गया है।
बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों ने प्रमुख रूप से अनुबंध में एस्केलेशन की क्लास जीरो लागत से अनंत लागत के लिए करने की मांग की जो कि वर्तमान में 10 करोड़ से ऊपर के कार्यों के लिए रखी गई है जबकि प्रधानमंत्री सड़क योजना में यह नियम जीरो से अनंत लागत के लिए है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ के ऊपर की लागत में मशीनरींयों को स्वयं के स्वामित्व के होने की शर्त लगा दी गई है इस संबंध में ठेकेदारों ने मांग किया कि इस शर्त को शिथिलता बरते हुए किराए पर लिए गए मशीनरी से ही कार्य कराया जाए और विभाग कार्य की गुणवत्ता को प्रतिदिन चेक करें। कंसल्टेंसी प्रथा को खत्म करके प्रदेश के प्रत्येक जिले में शिक्षा अर्जित किए हुए भी बी सिविल एवं एम टेक होल्डर सिविल इंजीनियरों को एक मेकैनिज्म बनाकर भवन निर्माण रोड निर्माण का सुपरविजन का कार्य सौंपा जाए ताकि बेरोजगारी की भी कम होगी और उनको रोजगार मिलेगा और शिक्षित इंजीनियरों का कोई शोषण नहीं हो पाएगा यह भी मांग पर मुख्य रूप से रखी गई है ।इसके अलावा अन्य मांगे ज्ञापन में लिखी गई है। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे थे जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर बोरसे जी झाबुआ से डॉक्टर संतोष कटियार जी भोपाल से बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद तामोट जी भोपाल से पूर्व बी ए आई के अध्यक्ष सुरेश वासवानी जी भोपाल से तथा रीवा से राम सजन शुक्ला जी ने मंच की गरमा बढ़ाई।

युनूस खान ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मत सिविल कांट्रेक्टर के प्रदेश कार्य कारी अध्यक्ष के रूप में भोपाल निवासी कांट्रेक्टर साथी श्री आशीष खरिया जो को मनोनीत किया गया है।ताकि भोपाल स्तर पर एसोसिएशन का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले ठेकेदार से भेंट कर उनकी समस्या के निराकरण के लिए संयुक्त प्रयास किए जा सके।बैठक में यूनुस खान छोटू लाल ठाकरे लावेश घर डे गोवर्धन डांगी शिवा कंस्ट्रक्शन भोपाल अरुण कारपेंटर मंदसौर बी एम अग्रवाल इंदौर दीपेंद्र शर्मा भोपाल आशीष जोशी हसन मलिक खरगोन राजेंद्र कुमार आरके झा भारत गुप्ता रविंद्र यादव अजय सिंह भोपाल राधेश्याम धाकड़ राघोगढ़ जितेन जैन मंदसौर आशीष गुप्ता मंदसौर भारत पुरोहित नसरुल्लागंज विपिन पवार नसरुल्लागंज रूपेंद्र सिंह सतना रामबाबू मोदी आलमपुर मेवाराम साहू सिंगरौली भूपेंद्र पाटीदार नीमच सोनू मिश्रा इंदौर किशोर पाटीदार इंदौर भीम सिंह कुशवाह इंदौर विजय श्रीवास्तव अजय तोमर मुरैना अविनाश शर्मा इंदौर कुंवर लवेंद्र सिंह आशीष गुप्ता नीमच राजेंद्र प्रसाद तिवारी खंडवा नवनीत राठौर खंडवा रामनिवास गौतम रीवा के के सौरव रीवा उमाशंकर मिश्रा रीवा अजय मिश्रा रीवा आरिफ इकबाल भोपाल मोहम्मद शाकिर भोपाल जितेंद्र कुमार शर्मा झाबुआ हसन मलिक खरगोन रविंद्र यादव अरुण कारपेंटर मंदसौर सूरज कुमार गुप्ता अलीराजपुर स्वास्तिक पांडे सतना के पी सिंह भदोरिया ग्वालियर नितिन भोंडवे भोपाल आदि अन्य ठेकेदार गण कुल 85 ठेकेदार गणों ने इसमें भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दिया।
संगठन में पहुंचे सभी ठेकेदार साथियों का संगठन के पदाधिकारी ने आभार व्यक्त कर आगे आगामी समय में संगठन को प्रत्येक जिला में गठित कर संगठन को मजबूत कर एक बड़े आंदोलन की तैयारी करने की दिशा में काम करने का निर्णय भी पारित किया है।

भवदीय

युनूस खान
जनरल सेक्रेटरी
सिविल कॉन्ट्रोटर एसोसिएशन भोपाल
२९/४/२०२६

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *