बालाघाट__हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो की निरंतर मध्य प्रदेश में समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य कर रहा है ।सांस्कृतिक सामाजिक शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय आदि सभी क्षेत्रों में जन जागृति पैदा करना फाउंडेशन का लक्ष्य बन चुका है ।जो की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में वृक्षारोपण एक कार्यक्रम है जिसके तहत आज बालाघाट के मुस्लिम कब्रिस्तान में 15 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
हम फाउंडेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव युनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया क्योंकि गर्मी अधिक है इसलिए पौधे उसी स्थान पर लगाए जा सकते थे जहां इनको पानी भी मिले और सुरक्षा भी प्रदान हो जिसके लिए फाउंडेशन के सभी साथियों ने अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी फारूक साहब से बातचीत की और उन्होंने कब्रिस्तान में लगाने की सहमति दिए और पौधों को पानी और सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी फारूक शेख के मुख्य आतिथ्य में हम फाउंडेशन बालाघाट की वैन गंगा शाखा के सदस्यों द्वारा 15 फलदार पौधे लगाए गए ।पौधे लगाकर यह संदेश भी दिया गया की जलवायु परिवर्तन निरंतर बढ़ रहा है ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरणीय संतुलन छिन्न भिन्न हो चुका है जिसको बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक एक पेड़ अवश्य लगे और उसका लालन-पालन भी साथ में करें जिससे हम अपने मनुष्य जीवन की जरूरत को पूरा कर सकें ऑक्सीजन जहां मिलेगी वहां वर्षा चक्र अपना समय पर चलता रहेगा अगर पौधे लगाते रहेंगे तो निश्चित तौर पर वर्षा अपने पुराने कार्यकाल में वापस आ सकती है ।और असमय मौसम के बदलाव को रोका जा सकता है।आज के अवसर पर वृक्षारोपण में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी फारूक शेख हम फाउंडेशन के प्रदेश के महासचिव यूनुस खान पप्पा भाई महाकौशल प्रांत के समग्र विकास प्रमुख संतोष असाटी जिले के अध्यक्ष शाम कौशल पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता वैनगंगा शाखा के अध्यक्ष मास्टर दिलीप वाडीचार वेन गंगा शाखा की महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी शाखा के सचिव चीनू जैन शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश गांधी अंसार खान गिरधारी लाल जायसवाल प्रेमचंद सेवाइवार मिश्रीलाल साहू आरिफ हैदरी अंजुमन के बाबू अजहर खान आदि अन्य लोगों शामिल रहे। उक्त 10 पौधे पर्यावरण के लिए काम करने वाले संस्था कदम संस्था की तरफ से प्रदान किए गए थे और पांच पौधे फाउंडेशन के साथियों ने लेकर आए थे जिला अध्यक्ष श्याम कौशल ने सभी अतिथियों और पौधा प्रदान करने वाले कदम संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


जिलाध्यक्ष
श्याम कौशल
