Post navigation ब्रजेश मिश्रा को पितृ शोक (Suryanshtimes)बालाघाट विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन ओर जानता के बीच समन्वय स्थापित करने निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे खिलाड़ी बृजेश मिश्रा (जेपी फाइनेंस के डायरेक्टर )निवासी प्रेम नगर के पिताजी श्री छलकन प्रसाद मिश्रा जी का अचानक स्वर्गवास ही गया है ।ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सब इंजिनियर श्री जे पी मिश्रा सर्व समाज के लिए आखिरी वक्त तक लड़ते रहे और उनकी मदद करते रहे यही गुड़ उनके बेटो में भी आया । जे पी दादा के नाम से मशहूर मिश्रा जीवक विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसका इलाज उनके पुत्रों द्वारा नागपुर जबलपुर के साथ बालाघाट में भी लगातार करवाया जा रहा था ।जिनका स्थानीय आरोग्य हॉस्पिटल में दिनांक 21 फरवरी को रात्रि 9:10 पर स्वर्क लोक गमन हो गया ।बाबूजी के निधन कि खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में सभी समाज वर्गों के लोग उनकी एक झलक पाने ओर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे और ये क्रम दूसरे दिन से सायं तक चलते रहा ।।बाबूजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है जिसमें उनकी पत्नी तीन पुत्र दिनेश मिश्रा शिक्षक जबलपुर , कौशलेश मिश्रा इंजिनियर बंगलौर ओर तीसरे ब्रजेश मिश्रा है साथ ही दो पुत्री जिनका विवाह हो चुका है और सभी के बच्चे भी है । अब सभी को बाबूजी के प्यार को भुलाना संभव नहीं है ।बाबूजी की अंतिम यात्रा कल 22 की दोपहर 12 बजे निज निवास से स्थानीय मोक्ष धाम जगपुर घाट निकली गई जहाँ उनका पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान बाबूजी के चाहने वाले हजारों की संख्या में उपस्थित थे । सभी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्म शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया ओर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे प्रार्थना की गई । हम फाउंडेशन भारत का 55 व राष्ट्रगान काली पुतली चौक में हुआ संपन्न_ यूनुस खान… …(suryanshtimes)बालाघाट_ हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो कि समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में प्रदेश में अलग-अलग शहरों में राष्ट्र प्रेम की अलग जगाने के लिए राष्ट्रगान का आयोजन महा की पहली तारीख को किया जाता है जिसके तहत बालाघाट जिले में विगत लगभग तीन वर्षों से निरंतर अलग-अलग चौराहे पर हम की बालाघाट शाखा राष्ट्र प्रेम की भावना को वोत प्रोत करने के मकसद से राष्ट्रगान गाया जाता है।हम फाउंडेशन के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि आज का राष्ट्रगान 55 व था जो की राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक स्वर्गीय कपूर चंद्र जी कुलिश की १०० वो जन्म दिन को समर्पित किया गया। आज के इस राष्ट्रगान कार्यक्रम में मुख्य मेहमान आकाशवाणी केंद्र के जिले के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कुमार आकाशवाणी से अजय ठाकुर युवा मोटीवेटर पत्रिका के जिले के ब्यूरो चीफ अखिलेश ठाकुर शामिल रहे। हम फाउंडेशन भारत की ओर से महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान महाकौशल प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष असाटी जिला अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा के अध्यक्ष संदीप नेमा शाखा के उपाध्यक्ष दिलीप वडीचार शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश गांधी शालू गांधी महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी एडवोकेट जितेंद्र जैन सुरेश टांक प्रेमचंद सेवाई वार रूपाली राव गिरधारी लाल जायसवाल छोटेलाल पाचे हेमराज शर्मा के के चैनानी अमन दुबे मिश्रीलाल साहू एवं अन्य राहगीर राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर राष्ट्र गान कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।अगला राष्ट्रगान इसी स्थान पर १ अप्रैल २०२६ को सुबह ठीक ९ बजे होगा। शहर के नागरिक शलिल हो सकते है।