Blog जिला बालाघाट अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में दिनांक 07.04.2026 को खनिज अमले एवं पुलिस बल कोतवाली बालाघाट द्वारा सुबह संयुक्त रूप से स्थान भटेरा तहसील / जिला बालाघाट में 01 वाहन ट्रेक्टर-ट्राली बिना नं. को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया गया एवं कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) बालाघाट के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।उल्लंघनकर्ताओं का उक्त कृत्य म.प्र. खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 3 का उल्लंघन होने के फलस्वरूप प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर खनि नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। 7 April 2026 Suryanshtimes