रेलवे वेस्टर्न जोन मुंबई में जूनियर इंजीनियर के पद पर समर्थ ढेंगरे ने कार्यभार ग्रहण कियाबालाघाट:बालाघाट जिले के एक ओर होनहार बेटे इंजीनियर समर्थ(बाबी) ढेंगरे का भारतीय रेल विभाग वेस्टर्न जोन मुंबई में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है, यहा चयन के बाद की सारी औपचारिकता पूर्ण कर 17 फरवरी को उन्होंने अपने पद का प्रभार संभाल लिया है। बता दें कि समर्थ की प्रारंभ शिक्षा मेथोडिस्ट मिशन इंग्लिश स्कूल,10,12 वी बालाघाट इंग्लिश स्कूल,नागपुर के रायसोनी कालेज में इंजीनियरिंग में बीई एवं GET की परीक्षा उत्तीर्ण कर IIT दिल्ली से एम टेक (मेकेनिकल) में उत्तीर्ण किए, इंजीनियर समर्थ द्वारा इस सफलता के लिए श्रेय तथागत बुद्ध,बोधिसत्व डा.बाबासाहेब आंबेडकर एवं सभी महापुरुषों की प्रेरणा,सभी गुरुजन,वरिष्ठ,माता पिता का आशीर्वाद तथा निरंतर अभ्यास को दिया गया है। विदित हो कि इंजीनियर समर्थ दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया मप्र राज्य शाखा केअध्यक्ष डॉ. चरनदास ढेंगरे के छोटे सुपुत्र हैं,जो बचपन से मेघावी रहे।इनके चयन होने पर धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया,समस्त आंबेडकर बौद्ध समाज,परिवार,सभी स्नेही साथियों में हर्ष की लहर व्याप्त हैं।इनकी सफलता पर संस्था के धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव,प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता डोंगरे,आरके कटाने प्रदेश सचिव,राजकपूर कामडे प्रदेश सचिव,अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष,महेश सहारे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी गोवारी समाज बालाघाट एवं सभी पदाधिकारी,प्रमिला चौहान कोषाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष खुशियाल मेश्राम,देवानंद रंगारे-शैलेश सुखदेवे,जिला सचिव एनके मेश्राम,केके भालाधारे,आरडी देशभरतार,जिला शाखा एवं सभी तहसील शाखाओं के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

BySuryanshtimes

Feb 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *