Day: 2 April 2026

जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल शासकीय सामुदायिक भवन की भूमि हड़पना रहा(धारावासी पंचायत ने कलेक्टर से लगाई गुहार)लालबर्रा – नगर मुख्यालय में 8 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत धारावासी में जनपद पंचायत लालबर्रा उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ने का मामला सामने आया है। सरपंच प्रतिनिधि मनीष बटघरे व पंचगण से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व मध्यप्रदेश शासन द्वारा क्षेत्रीय विधायको की अनुशंसा पर सामुदायिक भवन विहीन ग्रामों में सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं जिसके अंतर्गत विधायक अनुभा मुंजारे जी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत धारावासी में भी सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई है, ग्राम पंचायत द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रशासकीय स्वीकृति पश्चात ग्राम पंचायत में ग्राम सभा लेकर सरपंच, पंचगण व ग्रामीणों द्वारा स्थल चयन किया गया है जिसे पटवारी हल्का द्वारा शासकीय स्थल चिह्नित किया गया है किंतु लालबर्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के द्वारा अपने रसूख का उपयोग करते हुए उक्त चयनित पर खुद कब्जा करने व ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन बनाने से रोकने का मामला सामने आया है। इस हेतु सरपंच प्रतिनिधि, पंचगण व नागरिकों ने लालबर्रा जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर किशोर पालीवाल के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय लालबर्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी को एक शिकायत पत्र देकर जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।शासकीय कार्य में बाधा की कार्यवाही हो अनीस खानइस संबंध मे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत श्री अनीस खान ने कहा कि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शासकीय सामुदायिक भवन की जमीन हड़पना चाहता है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत द्वारा कलेक्टर महोदय व विधायक महोदय से हुई है। ग्राम पंचायत को तुरंत निर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए और जनपद उपाध्यक्ष बाधा बनते हैं तो ग्राम पंचायत को किशोर पालीवाल के विरुद्ध पुलिस थाना लालबर्रा में शासकीय कार्य में बाधा जैसी धाराओं में शिकायत करना चाहिए।कलेक्टर महोदय से की शिकायत – मनीषग्राम पंचायत धारावासी सरपंच प्रतिनिधि मनीष बटघरे ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में शासन द्वारा सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया है जिसका निर्माण सम्पूर्ण ग्राम वासियों द्वारा चयनित भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है ऐसे में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने में अड़ंगा डालकर स्वयं उसमें कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत हमारे द्वारा जिला कलेक्टर महोदय व विधायक महोदय से की गई है। जनपद उपाध्यक्ष ग्राम विकास में बाधा उत्पन कर रहे हैं।

जिला बालाघाट अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में खनिजो के अवैध उत्खगनन/परिवहन/भंडारण की रोकथाम हेतु दिनांक 02.04.2026 को खनिज विभाग एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से तहसील लांजी अंतर्गत ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में आकस्मिक जांच के दौरान चार ट्रैक्टरो को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया । उक्त चारों वाहनों को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करने के कारण जप्त कर थाना लांजी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया । इसी प्रकार बालाघाट के ग्राम नवेगांव में दो हाइवा डंपरों को खनिज मुरूम का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाये जाने पर कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा बालाघाट के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। इस प्रकार उक्त जप्त शुदा छ: वाहनों (ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं हाइवा डंपरों ) पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन भंडारण का निवारण ) नियम 2022 के फलस्‍वरूप प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

आज दिनांक 2/04/2026 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं बालाघाट पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से अल सुबह 4 बजे जिला बालाघाट के तहसील लांजी अंतर्गत ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में खनिजो के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच किया गया । जांच के दौरान ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में चार ट्रैक्टरो को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया । जिसका विवरण निम्नानुसार है

इसी प्रकार बालाघाट के ग्राम नवेगांव में दो हाइवा डंपरों क्रमांक CG 11 AJ 8923 के चालक शेख हाशिम निवासी सरेखा तहसील व जिला बालाघाट दूसरा हाइवा डंपर GJ 08…