हम फाउंडेशन भारत का 55 व राष्ट्रगान काली पुतली चौक में हुआ संपन्न_ यूनुस खान… …(suryanshtimes)बालाघाट_ हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो कि समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में प्रदेश में अलग-अलग शहरों में राष्ट्र प्रेम की अलग जगाने के लिए राष्ट्रगान का आयोजन महा की पहली तारीख को किया जाता है जिसके तहत बालाघाट जिले में विगत लगभग तीन वर्षों से निरंतर अलग-अलग चौराहे पर हम की बालाघाट शाखा राष्ट्र प्रेम की भावना को वोत प्रोत करने के मकसद से राष्ट्रगान गाया जाता है।हम फाउंडेशन के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि आज का राष्ट्रगान 55 व था जो की राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक स्वर्गीय कपूर चंद्र जी कुलिश की १०० वो जन्म दिन को समर्पित किया गया। आज के इस राष्ट्रगान कार्यक्रम में मुख्य मेहमान आकाशवाणी केंद्र के जिले के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कुमार आकाशवाणी से अजय ठाकुर युवा मोटीवेटर पत्रिका के जिले के ब्यूरो चीफ अखिलेश ठाकुर शामिल रहे। हम फाउंडेशन भारत की ओर से महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान महाकौशल प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष असाटी जिला अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा के अध्यक्ष संदीप नेमा शाखा के उपाध्यक्ष दिलीप वडीचार शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश गांधी शालू गांधी महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी एडवोकेट जितेंद्र जैन सुरेश टांक प्रेमचंद सेवाई वार रूपाली राव गिरधारी लाल जायसवाल छोटेलाल पाचे हेमराज शर्मा के के चैनानी अमन दुबे मिश्रीलाल साहू एवं अन्य राहगीर राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर राष्ट्र गान कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।अगला राष्ट्रगान इसी स्थान पर १ अप्रैल २०२६ को सुबह ठीक ९ बजे होगा। शहर के नागरिक शलिल हो सकते है।

BySuryanshtimes

Mar 1, 2026

युनूस खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *