आज दिनांक 5/04/2026 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं शुभम बोपचे, होमगार्ड दिलहास कुरैशी, प्रेम ऊइके द्वारा अल सुबह 4 बजे जिला बालाघाट के तहसील लांजी अंतर्गत ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में खनिजो के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच किया गया । जांच के दौरान ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में 03 ट्रैक्टरो को खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया । जिसका विवरण निम्नानुसार है
इसी तारतम्य में तहसील किरनापुर में खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं शुभम बाेपचे एवं पुलिस बल थाना किरनापुर द्वारा संयुक्त रूप से तहसील किरनापुर के ग्राम हिर्रि स्थित सोन…
