बालाघाट _हम फाउंडेशन भारत जो सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है लगातार हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के मार्गदर्शन में निरंतर ऊंचाइयों पर कार्य कर रहा है महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष युनूस खान के नेतत्व में बालाघाट जिला अपनी पूरी टीम जिला अध्यक्ष श्याम।कौशल शाखा अध्यक्ष संदीप नेमा संतोष असाटी जी।के साथ सामाजिक सेवा में अग्रसर है ।हर साल ठंड में गरीब आदिवासी किसान मजदूर साथियों को कंबल वितरण कपड़े वितरण खाद्य सामग्री स्कूलों के बच्चों को स्कूल बैग्स ,४९ हेल्थ शिविर आदि के माध्यम से सेवा कर अलग पहचान बना चुका है। इसी कड़ी में आज 18 जनवरी को बालाघाट से 40 किलोमीटर दूर कसगी पंचायत के मडका मंडाई गांव और कोटिया टोला के १०० लोगों के लिए कंबल वितरण का शिविर आयोजित किया गया। युनूस खान पप्पा भाई ने बताया कि आज के उनके कंबल वितरण के मुख्य सहयोगी इंदिरा मार्बल के संचालक पंकज सुराणा थे जिन्होंने 100 परिवार के लिए कंबल प्रदान किए थे मड़का मंडई और कोटिया टोला के लोगों ने कंबल प्रकार खूब उत्साहित हुए आज के शिविर में हम फाउंडेशन भारत के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई जिला अध्यक्ष श्याम कौशल प्रांत संपर्क प्रमुख संतोष असाटी शाखा अध्यक्ष संदीप नेमा शाखा के उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप वडीचार इंजीनियर आतिफ कांसगी पंचायत के पूर्व सरपंच बस्तर पंद्रे सहयोगी रामप्रसाद टेकाम तोमेश्वर मर्सकोले उप सरपंच मानसिंह उईके हीरा सिंह टेकाम धनराज मरावी झाम सिंह टेकाम अमर सिंह आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।