बालाघाट मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुम्हारी के छोटी कुम्हारी चौक मे दिवंगत शान्ति बाई लिल्हारे की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व समाज के छात्रों के लिए निर्माण किये गए भव्य निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारम्भ बालाघाट के आईजी ललित कुमार शाक्यवार,जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे और एसपी आदित्य मिश्रा के द्वारा किया गया,यंहा भगवान बिरसामुंडा और गौमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया गांव मे कई सौगात मिलने से इलाके के ग्रामीण भी गदगद दिखाई दिए जँहा अधिकारियो के आत्मबल बढ़ाते उद्बोधन से कामयाबी का मूल मन्त्र भी सिखने को मिला, यंहा ग्रामीण युवक युवती ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे कुम्हारी और आसपास के ग्रामीण जन मौजूद रहे,






जीएसटी कमिश्नर भोपाल लोकेश लिल्हारे की माताश्री शांति बाई लिल्हारे की चौथी पुण्यतिथि के अवसर परआधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी गई है जिसका शुभारम्भ करने आईजी शाक्यवार, कमिश्नर लोकेश लिल्हारे और एसपी आदित्य मिश्रा के द्वारा सर्व समाज के छात्रों के लिए किया गया,वंही प्रतिभावान दसवीं बारहवीं के छात्रों को शील्ड और प्रसस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसके आलावा छोटी कुम्हारी गांव मे भगवान बिरसामुंडा और गौ माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया जँहा आईजी ललित कुमार शाक्यवर ने कहे की ग्रामीण अंचल से निकलकर जब कोई अधिकारी बनता है तो कमिश्नर लोकेश लिल्हारे जैसे अधिकारी हर क्षेत्र मे तस्वीर बदलते है ग्रामीण युवाओं का आत्मबल बढ़ता है आगे बढ़कर गांव और देश का नाम रोशन करने की ललक पैदा होती है,युवाओं को चाहिए की अपराध से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारे, तो aap भी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे की तरह खुद की परिवार और समाज की तस्वीर बदलने मे अहम् भूमिका निभा पाएंगे
वंही एसपी आदित्य मिश्रा ने कहे की शिक्षा खेलकूद जैसे अन्य क्षेत्रों मे कमिश्नर लिल्हारे और उनकी टीम का कार्य सराहनीय है छात्र मिल रही सुविधाओं का सकारात्मक उपयोग करें शिक्षा के माध्यम से बहुत कुछ संभव है युवा और बच्चे इसकी अहमियत को समझकर लक्ष्य को हासिल करें यंहा एसपी मिश्रा ने उनके द्वारा चलाये जा रहे नक्सल इलाके मे स्कूलो के जीर्णोद्धार और कायाकल्प करने की विद्यांजलि योजना का दूसरा चरण भी शुरू करने का आश्वासन दिए
इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर भोपाल लोकेश लिल्हारे ने जँहा मंच पर शिक्षा और खेलकूद मे निःशुल्क आयोजन और कार्यक्रमों की जानकारी दी तो वंही मीडिया से बात करते हुए कहे ग्रामीण इलाके मे भी प्रतिभाओ की कमी नहीं है उनका आत्मबल बढ़ाना और उनका मार्गदर्शन करके आगे बढ़ाने की जरुरत है इसके लिए वह और उनकी टीम के द्वारा वर्षो से इस दिशा मे कार्य कर रहे है जिसका बेहतरीन परिणाम भी आ रहा है,उन्होंने कहा की प्राथमिक स्तर के छात्रों से लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग,नवोदय कोचिंग, निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण,प्रतिभावान छात्रों का उत्साह बढ़ाने मार्गदर्शन कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, खेलकूद आयोजन जैसे कई निःशुल्क कार्यक्रम वर्षो से कराये जा रहे है वंही अपने माता पिता की स्मृति मे कंही न कंही फ्रिजर, पेयजल व्यवस्था, शेड निर्माण, लाइब्रेरी जैसी सौगात देने का कार्यक्रम भी कर रहे है कार्यक्रम के समापन अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जँहा ग्राम के सरपंच सावन पिछोड़े ने अतिथियों और ग्राम विकास छात्र हित मे दिए योगदान के लिए आभार व्यक्त किये,
