- बदमाश छुरी लेकर भीड़ वाले इलाके में जेब कट करने के लिए घूमता था। वाइनशाॅप और भीड़ वाले इलाके में देता था जेब कटी को अंजाम।
- पुलिस की रैंडम चेकिंग के दौरान जेब कटी और छीनाझपटी करने की नीयत से घुम रहा बदमाश छूरी लेकर धराया।
- पुलिस उपायुक्त श्री विकास सहवाल के निर्देशन में पुलिस की चेकिंग और बदमाशों, छुरीबाजों पर लगातार कार्यवाही ।
- पुलिस की चिह्नित हॉटस्पॉट, ब्लैंक स्पॉट , भीड वाले इलाके में लगातार चेकिंग, चेकिंग के दौरान बदमाश को छूरी सहित दबोचा।
- आरोपी बदमाश है ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला, जो बसों एवं भीड़ वाले इलाके में करता है जेबकटी।
नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुंडागर्दी, छुरीबाजी, जेबकटी करने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चिह्नित हॉटस्पॉट और ब्लैक स्पॉट में लगातार रैंडम चेकिंग के दौरान छूरी लेकर घूम रहे जेबकट बदमाश को छुरी सहित दबोचा ।


घटना का विवरण – दिनांक 06.06.2026 को रात्री में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे छुरीबाजों और गुंडे बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान के तहत चिह्नित हॉट, ब्लैंक स्पॉट पर रैंडम चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर एक छुरी लेकर घूम रहे जेबकट बदमाश अनस जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। घेराबंदी कर डबोचा गया, जिसके पास से अवैध रूप से रखी एक धारदार लोहे की छुरी जब्त हुई। आरोपी अनस पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपीः-
अनस खान पिता नफीस खान उम्र 20 साल नि.म.न. जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल ।
व्यवसायः- आटो चलाता है ।
आपराधिक रिकार्डः-
- अप.क्र.477/24 धारा 281,125 बी.एन.एस. थाना ऐशबाग।
- धारा 170 बी.एन.एस.एस थाना पिपलानी,
- धारा 170 बी.एन.एस.एस थाना जहाँगीराबाद
जब्त छुरी – छुरी का नाप तोल किया छुरी की कुल लम्बाई 20 ईंच फल की लम्बाई 15 इंच फल के मध्य भाग कि चौड़ाई करीबन 2 इंच हैं मूठ की लंबाई 5 इंच है छुरी एक तरफ से तेज धार दार है तथा दूसरी तरफ से नुकिले कांटे दार है जिसके मूठ पर काले रंग का टेप लपेटा हुआ हैं ।
सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि सुदील देशमुख, सउनि मनोज कछवाह, प्रआर अमित व्यास, प्रआर बृजेश सिंह, आर मनमोहन, आर जीवन, आर राजेश अनोटिया, की सराहनीय भूमिका रही ।
