Latest Post

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे आज 22 अगस्त शनिवार को दोबारा कुंडेक साबोनदारी, अडोरी ,मछुर्दा आदि बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया एवं कुंडेकसा में बने अस्थायी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार और उसका प्रशासन बीमारी को ले जाने के लिए अभी तक अस्पताल में स्ट्रेचर का इंतजाम नहीं कर पाया है देखिए किस तरह से बीमार के परिजन उनको पीठ पर उठा कर ले जाते है बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतें भी थम नहीं रही है लगातार होती जा रही हैं हम मांग करते हैं कि सरकार हमारे बैगा आदिवासी लोगो के लिए जल्द ही बाहर से अच्छे डॉक्टर को लाकर के इनका उचित इलाज करवाएं।। गोंगपा की हुई जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुआ मंथन.   (Suryanshtimes)बालाघाट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक 22 अगस्त को वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन बालाघाट में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होकर जिले में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरु कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग तिरु अनिल धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी तिरु अमान सिंह पोर्ते तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री तिरु हरेंद्र मार्को सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संगठन की सक्रियता और विस्तार पर हुआ आत्ममंथनजिला स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करना है। बैठक में आगामी समय में गोंगपा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारी जिले में संगठन के विस्तार को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जहां संगठनात्मक स्तर पर कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।जिला स्तरीय बैठक के साथ ही दोपहर में वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठन की आगामी गतिविधियों और जिले में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जिला पंचायत में टकराव तेज: अध्यक्ष सम्राट सरस्वार का सीईओ अभिषेक सराफ पर बड़ा हमला थाना अयोध्यानगर, जोन-02 भोपाल पुलिस ने किया भीड़ वाले स्थान में महिलाओ से ज्वेलरी छिनने, चुराने तथा घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, पीड़िता से छिना 2 लाख कीमती मंगलसूत्र जब्त।• शेगांव महाराष्ट्र निवासी महिला आरोपी शहरों मे भीड वाले स्थानों मे देती थी घटना को अंजाम।• आरोपियां पॉस कॉलोनी में काम करने के बहाने घरों में भी करती है वारदात।नगरीय क्षेत्र भोपाल में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार हाटो एवं धार्मिक आयोजन स्थलों पर चोरी, लूट और ठगी करने वाले गैंग पर लगातार नजर रखने एवं उनपर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गए है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा हाट बाजार वाले दिन सादा वस्त्र एवं यूनिफार्म में टीम बनाकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी लूट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री रजनीश कश्यप के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अयोध्या नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगल मार्केट में भीड़ बनाकर महिला को धक्का देकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने वाली 02 महिलाओं को दबोचकर घटना में महिला से छिना मंगलसूत्र कीमती लगभग 02 लाख रुपये का जब्त करने में सफलता प्राप्त की।घटना- दिनांक 19.08.2026 को रात्रि 10.30 बजे साप्ताहिक मंगल मार्केट में सब्जी खरीदने आई महिला राधा अहिरवार उम्र -53 साल निवासी – इको ग्रीन सिटी भोपाल सब्जी खरीद रही थी कि भीड़ में दो आरोपी महिलाओं के द्वारा आगे पीछे होकर योजनाबद्ध तरीके से धक्का देकर गिरा दिया गया और पीड़िता के गले से सोने का मंगल पर सूत्र छीनकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। पीड़िता की आवाज़ सुनकर ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम के द्वारा पब्लिक की मदद से भाग रही महिलाओं को तलाश कर दबोचा और आरोपी महिलाओं से लूटा गया मंगलसूत्र जब्त करने में सफलता प्राप्त की ।जप्तशुदा माल – एक सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 15 ग्राम कुल कीमत लगभग 200000/-रूपये ) ।गिरफ्तार आरोपियां – महामारी प्रभावित गांवों में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वार ने पहुंचकर लिया जायजा

विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 13 मामलों का हुआ निराकरण, 21.52 लाख रुपये का अवार्ड पारितमध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शनिवार 18 जुलाई को जिले के न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी सहमति से 13 प्रकरणों का निराकरण कर कुल 21 लाख 52 हजार 963 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय बालाघाट सहित जिले की सभी तहसील न्यायालयों में विशेष लोक अदालत के लिए अलग-अलग खंडपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत में पक्षकारों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री सतीश शर्मा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने से पक्षकारों के बीच आपसी सद्भाव बना रहता है तथा समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

थाना अयोध्यानगर भोपाल जोन-02 पुलिस की गांजा तस्कर पर कडी कार्यवाही आरोपी झुग्गी बस्तियो मे घूमते हुये जेब मे गांजे की पुडिया रख कर ग्राहको को सप्लाई करता था पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0, अभियान अंतर्गत कर रही पुलिस गांजा तस्करों पर कार्यवाही।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.O अभियान के तारतम्य में और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय…

कलेक्ट्रेट में तालाबंदी के बाद अब विधानसभा घेराव की तैयारी आप ने अतिक्रमण प्रभावितों के साथ कलेक्ट्रेट में सौपा ज्ञापनगरीब बोले- हटाने के पहले करे आवास की व्यवस्थापीएम आवास लेने के लिए नहीं है पैसे, फ्री दे आवासफोटो,बालाघाट। आकाशवाणी और पॉवर हाउस के बीच, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर 5 दशक से भी ज्यादा समय रह रहे लोगों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद, अब हटाने का डर सता रहा है, सोमवार को तहसील कार्यालय में रहवासियों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। जहां प्रशासन ने उन्हें ऑफर किया कि वह ढिमरटोला पानी टंकी के पास बने पीएम आवास ले सकते है, उसके लिए नियमानुसार प्रक्रिया के तहत उन्हें राशि जमा करनी होगी, लेकिन यहां, निवासरत परिवार अब राशि नहीं होने की बात कहकर, फ्री में आवास व्यवस्था करने की मांग कर रहा है।अपनी इसी मांग को लेकर आप नेता मनोज पमनानी के साथ, रहवासियो ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपते हुए, हाइकोर्ट के निर्णय के अनुसार आपसी तालमेल बैठाकर, विथापित करने के पूर्व निःशुल्क उनके आवास की व्यवस्था बनाने की मांग की है।जहा उन्होंने मांग पूरी ना होने पर आगामी समय मे भोपाल पहुचकर विधानसभा का घेराव किए जाने की चेतावनी दी है।

विधानसभा घेराव की तख्तिया लेकर किया प्रदर्शनहाई कोर्ट के निर्णय के अनुसार समस्या का हल निकालने और विस्थापित करने की पूर्व निशुल्क आवास की व्यवस्था करने की प्रमुख मांग को…

भोपाल से आया फोन, लाडले विधायक वारासिवनी विवेक पटेल उर्फ विक्की पटेल जी की मांग पर कार्य करवा रहे प्रारंभ

(suryanshtimes waraseoni)खैरलांजी में 10 करोड़ रुपयों की लागत से 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य का कार्य होगा प्रारंभ विधायक विवेक विक्की पटेल का रंग लाया प्रयास क्षेत्र वासियों ने लाडले विधायक…

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता के साथ राह चलते अभद्रता करने वाले बदमाश पर अयोध्या नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, भेजा जैल

(suryanshtimes ayodhya nagar Bhopal)घटना का विवरण-दिनांक 07.07.2026 को रात्रि में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवती, बाइक सवार युवक द्वारा बत्तमीजी करना बता रही है ।…

गणेश अग्रवाल बने सांसद प्रतिनिधि      बालाघाट जिले में विगत कई वर्षों से सर्व समाजसेवा धर्म प्रेमी मृदुभाषी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सेवा देने वाले गणेश अग्रवाल को बालाघाट सिवनी क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद भारती पारधी ने सांदीपनी विद्यालय का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है ।सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर गणेश अग्रवाल ने जिले की सांसद भारती पारधी का आभार और भारतीय जनता पार्टी का बहुत-बहुत आभार मानते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे । इस अवसर पर अग्रवाल को उनके चाहने वाले ईष्ट मित्र सामाजिक धार्मिक लोगों ने बधाई दी है उज्जवल भविष्य स्वस्थ्य सुखद खुशहाल जीवन जीने हेतु शुभकामनाएं दी है ।

मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमे कदम, APCR ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल__बैहर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स APCR जो कि एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करते है अत्यधिक महंगे न्यायिक पहुंच से दूर गरीब पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराता है। ये ngo दिल्ली में पंजीकृत है।इसमें देश के बड़े बड़े नामचीन वकील रिटायड जस्टिस शिक्षाविद प्रोफेसर एक्टिविस्ट सालाजिक कार्यकर्ता चिंतक एवं नागरिक समुदाय का एक मजबूत संगठन है।Apcr के जिला अध्यक्ष अंसार खान नन्ने भाई ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार जलवायु परिवर्तन तेजी से बदल रह है जिसका असर मानव समाज पर पड़ रह है।इसका संदेश देने के लिए आज कब्रिस्तान बालाघाट में फलदार वृक्ष,लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया है।जनजागृति अभियान के तहत लोगों से की अपीलबारिश का मौसम है, हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा’फोटोबालाघाट। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जहां अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर थे, वहीं एपीसीआर (APCR) के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बैहर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और आमजन से भी वर्षा ऋतु का लाभ उठाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटते वन क्षेत्र और बदलता जलवायु संतुलन गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है, इसलिए सभी लोगों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने घर, खेत, मोहल्ले, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने चाहिए।

ना सिर्फ वृक्षारोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्पवृक्षारोपण के दौरान लगाए गए फलदार पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि…

इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बालाघाट। इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

थाना अयोध्यानगर, जोन -2 भोपाल पुलिस नें किया मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त• स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी, बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटना को अंजाम ।• आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी, क्षेत्र में छिने मोबाइल सहित शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 22 मोबाइल बरामद।• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मो.सा. केटीएम, पल्सर 200 एनएस तथा चोरी की होंडा साइन व R1-5 सहित लगभग 11 लाख रु कीमती मसरुका जप्त।• पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन पुलिस टीम ने किया घटना का पर्दाफास।• आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को करते थे टारगेट।• आरोपीगण, बड़ा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये देते थे, घटना को अंजाम ।• आरोपियों से थाना टीला और अयोध्यानगर क्षेत्र से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद।• आरोपियों पर दर्ज है चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के पूर्व आपराधिक रिकार्ड।• आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा।नगरीय क्षेत्र भोपाल में राह चलते मोबाईल लूट और स्नेचिंग करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफास कर 04 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 22 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक, पल्सर 200 एस सहित चोरी की होंडा साईन तथा आरवन-5 मो.सा. सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं ।घटना का विवरण-दिनांक 11.06.26 को फरियादी निखिल ओझा पिता हरिओम ओझा निवासी 396-9ए साकेत नगर भोपाल रात्रि करीब 09/00 बजे नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोडा तो दुसरे लडके ने छुरी अडाकर वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर मे अपराध क्रं. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल द्वारा मोबाइल लूटेरो की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी गई जिसमें 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबीस दी गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।बरामद माल का विवरण –वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।घटना में प्रयुक्त 01 छुरी गिरफ्तार आरोपी – 01 – साहिल खान पिता इलियास खान उम्र 23 साल, निवासी मकान नंबर 66, मोहम्मदी मदरसा के पास, शमशाद भाई की दुकान के पास एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल स्थाई पता – ग्राम अकोदिया थाना शुजालपुर जिला शाजापुरशिक्षा – अनपढकाम- वेन ड्राइवर ।आपराधिक रिकार्ड-

शिक्षा – 5 वीं ।काम – ड्राइवर । आपराधिक रिकार्ड-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कायदी में शिविर आयोजित (suryanshtimes)बालाघाटअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के संयुक्त तत्वाधान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष घोड़ेश्वर एवं स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । शिविर में योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक द्वारा सामूहिक योग एवं प्राणायाम कराया गया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और प्राणायाम को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से मन शांत रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी, श्री नरेंद्र डोहरे शिक्षक , श्री गुरुनन्द पवार योग शिक्षक के साथ स्कूल स्टाफ एवं आयुष आरोग्य मंदिर से श्रीमती पुष्पा ठाकरे, श्रीमती करुणा घोड़ेश्वर, योग प्रशिक्षक श्रीमती पूजा दुबे आदरणीय ललिता सोनवाने श्रीराम सोनवाने के साथ बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।