13 अक्टूबर को होगा भोपाल में गवर्मेंट कांट्रेक्टरों का धरना प्रदर्शन _युनुस खान

मध्य प्रदेश के सभी शासकीय ठेकेदारों का अपनी जायज मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के तत्वाधान में 13 अक्टूबर दिन मंगलवार समय 11:00 बजे से 4:00 बजे तक के लिए निर्माण भवन के पास आयोजित किया गया है।
सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया की दिनांक 28/6/2026 कोर कमेटी की गूगल बैठक का आयोजन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय बंटी गोस्वामी बालाघाट कार्य करी अध्यक्ष आशीष खरया भोपाल उपाध्यक्ष डॉ संतोष कटियार भोपाल उपाध्यक्ष किशोर बोरसे झाबुआ कोषाध्यक्ष संतोष असाटी बालाघाट प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियांक जैन भोपाल शामिल हुए चर्चा उपरांत तय किया गया कि सभी प्रकार के निर्माण कार्य रोड पुल पुलिया भवन नहर बांध निर्माण कार्यों में लगने वाले मटेरियल जिसमें डामर/ldo/इमल्शन/आयल/सीमेंट/लोहा/एल्यूमीनियम/कापर की दरें डबल हो गई है जिससे आर्थिक क्षति ठेकेदार को उठाना पड़ रह है।था शासन द्वारा रोज नए नए नियम लाकर छोटे और माध्यम ठेकेदारों को 10 से 12 करोड़ रुपयों की मशनरी के मालिक होने की अवैधानिक शर्तें डालकर बड़ों को और बड़ा बनाकर बेरोजगारी पैदा कर रोजी रोटी की समस्या पैदा की जा रही है।ऐसे अनेकों मांगो को लेकर एक ज्ञापन एसोसिएशन की तरफ से माननीय मुख्य मंत्री सहित विभाग प्रमुखों को लिखा गया है। मांग पूरी नहीं होने पर
अन्यथा की स्थिति में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अनुमति प्रदान की गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के प्रत्येक जिलों से कम से कम 10 ठेकेदारों का आना आवश्यक है कि अपील किए है।अधिकतम की कोई सीमा नहीं सभी ठेकेदार साथी अपनी जायज मांगों के समर्थन में अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आवश्यक रूप से दो दिन का समय निकालकर भोपाल पहुंचने का कष्ट करेंगे।
प्रत्येक ठेकेदार साथी इस सूचना को अपने अधिकतम ठेकेदार साथियों को पहुंचाने का भी काम करेंगे।
आशा है पूरे प्रदेश से हम 300 ठेकेदार भोपाल के निर्माण भवन के सम्मुख 13 अक्टूबर को जमा होकर अपनी जनशक्ति एकता और संगठन का परिचय देंगे।

इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

यूनुस खान पप्पा भाई जनरल सेक्रेटरी
सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश
30/9/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *