Latest Post

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे आज 22 अगस्त शनिवार को दोबारा कुंडेक साबोनदारी, अडोरी ,मछुर्दा आदि बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया एवं कुंडेकसा में बने अस्थायी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार और उसका प्रशासन बीमारी को ले जाने के लिए अभी तक अस्पताल में स्ट्रेचर का इंतजाम नहीं कर पाया है देखिए किस तरह से बीमार के परिजन उनको पीठ पर उठा कर ले जाते है बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतें भी थम नहीं रही है लगातार होती जा रही हैं हम मांग करते हैं कि सरकार हमारे बैगा आदिवासी लोगो के लिए जल्द ही बाहर से अच्छे डॉक्टर को लाकर के इनका उचित इलाज करवाएं।। गोंगपा की हुई जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुआ मंथन.   (Suryanshtimes)बालाघाट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक 22 अगस्त को वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन बालाघाट में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होकर जिले में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरु कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग तिरु अनिल धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी तिरु अमान सिंह पोर्ते तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री तिरु हरेंद्र मार्को सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संगठन की सक्रियता और विस्तार पर हुआ आत्ममंथनजिला स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करना है। बैठक में आगामी समय में गोंगपा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारी जिले में संगठन के विस्तार को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जहां संगठनात्मक स्तर पर कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।जिला स्तरीय बैठक के साथ ही दोपहर में वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठन की आगामी गतिविधियों और जिले में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जिला पंचायत में टकराव तेज: अध्यक्ष सम्राट सरस्वार का सीईओ अभिषेक सराफ पर बड़ा हमला थाना अयोध्यानगर, जोन-02 भोपाल पुलिस ने किया भीड़ वाले स्थान में महिलाओ से ज्वेलरी छिनने, चुराने तथा घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, पीड़िता से छिना 2 लाख कीमती मंगलसूत्र जब्त।• शेगांव महाराष्ट्र निवासी महिला आरोपी शहरों मे भीड वाले स्थानों मे देती थी घटना को अंजाम।• आरोपियां पॉस कॉलोनी में काम करने के बहाने घरों में भी करती है वारदात।नगरीय क्षेत्र भोपाल में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार हाटो एवं धार्मिक आयोजन स्थलों पर चोरी, लूट और ठगी करने वाले गैंग पर लगातार नजर रखने एवं उनपर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गए है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा हाट बाजार वाले दिन सादा वस्त्र एवं यूनिफार्म में टीम बनाकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी लूट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री रजनीश कश्यप के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अयोध्या नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगल मार्केट में भीड़ बनाकर महिला को धक्का देकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने वाली 02 महिलाओं को दबोचकर घटना में महिला से छिना मंगलसूत्र कीमती लगभग 02 लाख रुपये का जब्त करने में सफलता प्राप्त की।घटना- दिनांक 19.08.2026 को रात्रि 10.30 बजे साप्ताहिक मंगल मार्केट में सब्जी खरीदने आई महिला राधा अहिरवार उम्र -53 साल निवासी – इको ग्रीन सिटी भोपाल सब्जी खरीद रही थी कि भीड़ में दो आरोपी महिलाओं के द्वारा आगे पीछे होकर योजनाबद्ध तरीके से धक्का देकर गिरा दिया गया और पीड़िता के गले से सोने का मंगल पर सूत्र छीनकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। पीड़िता की आवाज़ सुनकर ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम के द्वारा पब्लिक की मदद से भाग रही महिलाओं को तलाश कर दबोचा और आरोपी महिलाओं से लूटा गया मंगलसूत्र जब्त करने में सफलता प्राप्त की ।जप्तशुदा माल – एक सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 15 ग्राम कुल कीमत लगभग 200000/-रूपये ) ।गिरफ्तार आरोपियां – महामारी प्रभावित गांवों में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वार ने पहुंचकर लिया जायजा

सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर 2 करोड़ की लूट आरोपी फरार                  (सूर्यांश न्यूज बालाघाट)जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के रजेगांव में बेखौफ बदमाशों ने सराफा व्यापारी और भाजपा बूथ अध्यक्ष गेंदलाल करंडे पर जानलेवा हमला कर करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरा बैग लूट लिया। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। खास बात यह है कि सवा महीने के भीतर लांजी अनुविभाग में यह तीसरी बड़ी लूट की घटना है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे गेंदलाल करंडे अपनी सराफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर से लगभग 150 मीटर पहले पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से व्यापारी संभल नहीं सके। बदमाश उनके पास मौजूद जेवरात और नगदी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।ज्ञात हो कि इससे पहले 28 जून को लांजी में सराफा व्यापारी से लूट और 25 जुलाई को कुलपा गांव में लिल्हारे दंपत्ति से लाखों रुपये की लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन दोनों मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में रजेगांव की करीब 2 करोड़ रुपये की इस हाई-प्रोफाइल लूट ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।अब पूरे जिले की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का सवाल है कि आखिर लगातार हो रही लूट की वारदातों पर पुलिस कब लगाम लगाएगी और क्या इस सनसनीखेज मामले का जल्द खुलासा हो सकेगा।

बालाघाट के कान्हा में बाघों की मौत , कई सवाल जवाब गायब              न्यूज(suryanshtimes बालाघाट)जिले में विगत सालों में लगातार कई बाघों की मौतों ने प्रशासन के साथ वन्य जीव प्रेमियों को झकझोर दिया है । आखिर बाघ प्रदेश के नाम से पहचाने जाने वाला प्रदेश ओर विशेषकर बालाघाट जिले में इतने बाघों की मौत कैसे और क्यों हो रही है । सवाल तो कई प्रकार के हो रहे है सुरक्षा के दावे भी हो रहे है लेकिन क्या ऐसा जमीनी तौर पर हो रहा है लेकिन वास्तविकता से जवाब गायब है ।सबसे प्रमुख होता है जिला में टेरिटोरियल फाइट यानी क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई भी बाघों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जंगल में जगह सीमित होने पर बाघों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। खनन और सड़क परियोजनाओं से बढ़ता दबाव, वन्यजीवों के भविष्य पर बड़ा सवाल भी पैदा करता हैबालाघाट खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। जिले में पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में खनन गतिविधियां संचालित होती रही हैं। इसके साथ सड़क निर्माण और भारी वाहनों की आवाजाही भी वन क्षेत्रों पर दबाव बढ़ा सकती है। खनन का प्रभाव केवल उस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता जहां खुदाई होती है। खनन से जुड़ी सड़कें, परिवहन, ध्वनि प्रदूषण और मानवीय गतिविधियां वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को प्रभावित कर सकती हैं।यदि जंगल के बड़े हिस्से आपस में कट जाते हैं तो वन्यजीवों के आवागमन के रास्ते बाधित हो सकते हैं। इसका सीधा असर बाघों और तेंदुओं जैसे बड़े मांसाहारी वन्यजीवों पर पड़ सकता है।बालाघाट में प्रस्तावित या संचालित खनन गतिविधियों को लेकर पर्यावरणीय प्रभावों की वैज्ञानिक समीक्षा इसलिए बेहद जरूरी है। किसी भी परियोजना को मंजूरी देने से पहले यह देखना आवश्यक है कि उसका असर वन्यजीवों के आवास, कॉरिडोर और स्थानीय जैव विविधता पर कितना पड़ेगा।क्योंकि अगर जंगल का रास्ता बंद हुआ, तो बाघ रास्ता बदलेंगे—और वह रास्ता खेतों या गांवों से होकर भी गुजर सकता है।बाघ बढ़ रहे हैं, लेकिन क्या सरकार के पास ‘फ्यूचर प्लान’ है?टाइगर स्टेट का तमगा सिर्फ बाघों की संख्या बढ़ाने से कायम नहीं रहेगा। असली चुनौती अब इन बाघों के लिए सुरक्षित आवास, पर्याप्त टेरिटरी और निर्बाध वन्यजीव कॉरिडोर बचाने की है।वन विभाग के सामने अब एक साथ कई मोर्चे हैं—मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना, अवैध शिकार पर नियंत्रण, सड़क और खनन परियोजनाओं के प्रभाव को सीमित करना और वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के रास्तों को संरक्षित रखना।बालाघाट में बाघों की बढ़ती संख्या निश्चित रूप से गौरव की बात है। लेकिन यदि जंगल लगातार सिकुड़ते गए और वन्यजीवों के आवास पर दबाव बढ़ता गया, तो यही सफलता भविष्य में संघर्ष का कारण भी बन सकती है । अब जरूरत सिर्फ बाघों की गिनती करने की नहीं, बल्कि उनके लिए सुरक्षित भविष्य की गारंटी देने वाले ठोस रोडमैप की है बालाघाट के जंगल क्या बाघों के लिए सुरक्षित रहेंगे, या विकास की दौड़ में ‘टाइगर स्टेट’ का सबसे बड़ा संकट खुद उसके जंगल बन जाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल अब हमारे ओर प्रशासन के सामने है ।

हम फाउंडेशन भारत का 60 व राष्ट्र गान गायन काली पुतली चौक में हुआ संपन्न __युनूस खान

बालाघाट __जैसे कि हम सब जानते हैं हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो की निरंतर समाज सेवा कर राष्ट्र सेवा में अपनी पहचान बनाया हुआ है ।बारिश…

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स सप्लायर 02 युवकों को किया गिरफ्तार, 3 gm एम.डी.ड्रग्स जब्त

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स सप्लायर 02 युवकों को किया गिरफ्तार, 3 gm एम.डी.ड्रग्स जब्त। • आरोपीगण मिनाल रेसीडेन्सी एवं इंद्रपुरी क्षेत्र मे कालेज के छात्रो एवं युवाओं…

संदीप पौराणिक अध्यक्ष सतपुडा वन्यजीव फाउंडेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ को भोरमदेव अभ्यारण्य जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ हेतु मानसेवी वन्य जीव अभिरक्षक नियुक्त किया

(Suryanshtimes रायपुर) छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग:: मंत्रालय ::महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर-492002 केआदेश क्रमांकनवा रायपुर अटल नगर, 31-07-2026F.No.: GENS/2388/2025-FFOREST :: वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (क्रमांक 53…

हम फाउंडेशन भारत की कार्यशाला हुई आयोजित नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का किया गया समापन _यूनुस खान

बालाघाट__दिनांक 26 जुलाई दिन इतवार को अखिल भारतीय स्तरीय सामाजिक सांस्कृतिक संगठन हम फाउंडेशन भारत की हर साल की भांति इस साल भी कार्यशाला का आयोजन श्री साईं प्रसादम रेस्टोरेंट…

आज बालाघाट जिले में समता सैनिक दल एवं समस्त छात्रों के साथ NEET पेपर खोटाला एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलन जो बालाघाट के आम्बेडकर चौक Sके रैली निकाली गई ,डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गई एवं कालीपुतली चौक में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सम्मिलित ।

समस्त छात्र छात्राएं सम्मिलित ।

स्कूल के बच्चों ने नशा विरोधी निकली रैली                                                                                       (suryanshtimes)उकवाग्राम रुपझर में प्राथमिक पाठशाला व माध्यमिक पाठशाला के बच्चों के साथ रैली निकाल कर नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के संबंध में नारा लगाते हुए गांव के लोगों को नशा से दूर रहने की समझाइस दी गई । शासन के मंशा अनुरूप बच्चों के साथ घर परिवार का भविष्य सवारने घर के मुखिया या परिवार के अन्य मेंबर को किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने के अभियान अंतर्गत ये रैली निकली जा रही है ।इसी कड़ी में नशा विरोधी जनजागरुकता लाने हेतु जिले के कप्तान श्री आदित्य मिश्रा के निर्देशन में रुपझर थाना प्रभारी कामेश धूमकेती के नेतृत्व में थाना स्टॉफ के साथ स्कूल के बच्चों ने एक विशाल रैली निकालकर थाने के सामने रोड से गुजरने वाले बसों को रोक कर बसों में बैठे सवारी से नशा नहीं करने और नशा से दूर रहने की संदेश दिया ।इसके साथ ही उकवा रेंज ऑफिस में विभिन्न कार्यों के लिए आये लोगों को नशा मुक्ति के शपथ दिलाई गई नशा नहीं के करने की समझाइस दी गई बाद समनापुर,पोंडी,पोला पटपरी जाम टोला किनारदा आदि गांव के स्कूलों में जाकर बच्चों से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के संबंध में नशा के दुसप्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने के समझाइस गांव के लोगों को भी दी गई शपथ भी दिलाई गई. उकवा बाजार में लोगों को एकत्रित कर पंपलेट वितरण कर और बैनर के माध्यम से व जगन्नाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नशा से दूर नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के बारे में विस्तार से समझाया गया ।

विवेक विक्की पटेल वारासिवनी विधायक ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉक्टर मोहन यादव जी से सौजन्य भेटकर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत खैरलांजी 50 बिस्तर के अस्पताल के लिए 10 करोड रुपए की राशि, और 132 kv ke विद्युतसब स्टेशन केंद्र खैरलांजी कि स्वीकृति के लिए अपने क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया

(Suryanshtimes)विधानसभा के मानसून सत्र के चलते आज सत्र के तीसरे दिन बालाघाट जिले केसंस्कारधानी , विकासशील विकसित वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सरल सहज मिलनसार हरदिल अजीज युवा कर्मठ…

थाना अयोध्यानगर भोपालजोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार।

(Suryanshtimes)नशे से दूरी, है जरुरी, अभियान के अंतर्गत अयोध्यानगर पुलिस की जनजागरूकता के साथ साथ लगातार अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों पर कार्रवाई।आरोपी झुग्गी बस्ती में अवैध शराब खपाने के…