Latest Post

सुशील कुमार वर्मा बने नगर पालिका परिषद बालाघाट के सांसद प्रतिनिधि खरी-अखरी(सवाल उठाते हैं पालकी नहीं) पूर्व सांसद कंकर मुंजारे आज 22 अगस्त शनिवार को दोबारा कुंडेक साबोनदारी, अडोरी ,मछुर्दा आदि बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया एवं कुंडेकसा में बने अस्थायी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार और उसका प्रशासन बीमारी को ले जाने के लिए अभी तक अस्पताल में स्ट्रेचर का इंतजाम नहीं कर पाया है देखिए किस तरह से बीमार के परिजन उनको पीठ पर उठा कर ले जाते है बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतें भी थम नहीं रही है लगातार होती जा रही हैं हम मांग करते हैं कि सरकार हमारे बैगा आदिवासी लोगो के लिए जल्द ही बाहर से अच्छे डॉक्टर को लाकर के इनका उचित इलाज करवाएं।। गोंगपा की हुई जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुआ मंथन.   (Suryanshtimes)बालाघाट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक 22 अगस्त को वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन बालाघाट में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होकर जिले में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरु कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग तिरु अनिल धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी तिरु अमान सिंह पोर्ते तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री तिरु हरेंद्र मार्को सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संगठन की सक्रियता और विस्तार पर हुआ आत्ममंथनजिला स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करना है। बैठक में आगामी समय में गोंगपा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारी जिले में संगठन के विस्तार को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जहां संगठनात्मक स्तर पर कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।जिला स्तरीय बैठक के साथ ही दोपहर में वीरांगना रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठन की आगामी गतिविधियों और जिले में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जिला पंचायत में टकराव तेज: अध्यक्ष सम्राट सरस्वार का सीईओ अभिषेक सराफ पर बड़ा हमला

थाना अयोध्यानगर, जोन -2 भोपाल पुलिस नें किया मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त• स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी, बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटना को अंजाम ।• आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी, क्षेत्र में छिने मोबाइल सहित शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 22 मोबाइल बरामद।• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मो.सा. केटीएम, पल्सर 200 एनएस तथा चोरी की होंडा साइन व R1-5 सहित लगभग 11 लाख रु कीमती मसरुका जप्त।• पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन पुलिस टीम ने किया घटना का पर्दाफास।• आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को करते थे टारगेट।• आरोपीगण, बड़ा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये देते थे, घटना को अंजाम ।• आरोपियों से थाना टीला और अयोध्यानगर क्षेत्र से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद।• आरोपियों पर दर्ज है चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के पूर्व आपराधिक रिकार्ड।• आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा।नगरीय क्षेत्र भोपाल में राह चलते मोबाईल लूट और स्नेचिंग करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफास कर 04 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 22 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक, पल्सर 200 एस सहित चोरी की होंडा साईन तथा आरवन-5 मो.सा. सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं ।घटना का विवरण-दिनांक 11.06.26 को फरियादी निखिल ओझा पिता हरिओम ओझा निवासी 396-9ए साकेत नगर भोपाल रात्रि करीब 09/00 बजे नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोडा तो दुसरे लडके ने छुरी अडाकर वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर मे अपराध क्रं. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल द्वारा मोबाइल लूटेरो की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी गई जिसमें 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबीस दी गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।बरामद माल का विवरण –वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।घटना में प्रयुक्त 01 छुरी गिरफ्तार आरोपी – 01 – साहिल खान पिता इलियास खान उम्र 23 साल, निवासी मकान नंबर 66, मोहम्मदी मदरसा के पास, शमशाद भाई की दुकान के पास एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल स्थाई पता – ग्राम अकोदिया थाना शुजालपुर जिला शाजापुरशिक्षा – अनपढकाम- वेन ड्राइवर ।आपराधिक रिकार्ड-

शिक्षा – 5 वीं ।काम – ड्राइवर । आपराधिक रिकार्ड-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कायदी में शिविर आयोजित (suryanshtimes)बालाघाटअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के संयुक्त तत्वाधान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन आयुष आरोग्य मंदिर कायदी के सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष घोड़ेश्वर एवं स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । शिविर में योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक द्वारा सामूहिक योग एवं प्राणायाम कराया गया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और प्राणायाम को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से मन शांत रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री करण सिंह मेडावी, श्री नरेंद्र डोहरे शिक्षक , श्री गुरुनन्द पवार योग शिक्षक के साथ स्कूल स्टाफ एवं आयुष आरोग्य मंदिर से श्रीमती पुष्पा ठाकरे, श्रीमती करुणा घोड़ेश्वर, योग प्रशिक्षक श्रीमती पूजा दुबे आदरणीय ललिता सोनवाने श्रीराम सोनवाने के साथ बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरणलालबर्रा/कनकी (बालाघाट), 15 जून।आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.) द्वारा संचालित “हमारी किशोरी, हमारा आधार” अभियान के अंतर्गत ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जनसहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं सेनेटरी पैड के महत्व की जानकारी भी दी गई। समिति द्वारा वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस सेवा अभियान से अनेक जरूरतमंद बहनों एवं बेटियों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मान को नई मजबूती मिल रही है।समिति ने बताया कि यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा की रक्षा का एक सतत प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जागरूकता और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।इस अवसर पर समिति ने सभी दानदाताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच रही है।समिति ने समाज के नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि एक छोटा-सा सहयोग भी किसी बहन या बेटी के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन सकता है।— आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.)

भ्रष्टाचार जनता का खून चूस रहा है और राष्ट्र के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता): ज्यूडिशियल काउंसिल के चेयरमैन श्री राजीव अग्निहोत्री ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार आज भारत के सामने खड़ी…

साइकिल महोत्सव का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण को लेकर साईकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन, जिले की विडंबना खिलाड़ी तैयार पर वेलोड्रम नहींबालाघाट।शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान, बालाघाट…

सरकार कर रही संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग, सेवादल ने राष्ट्रपति से की संवैधानिक संस्थाओ की रक्षा की मांग, कांग्रेसी बोले सत्तारूढ़ सरकार के दबाव में काम कर रहा प्रशासनिक अमलाबालाघाट। प्रदेश के राज्यसभा सांसद चुनाव में, कांग्रेस की प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म निरस्त होने पर, कांग्रेस, नाराज है और लगातार वह इसको लेकर प्रदर्शन, आंदोलन और ज्ञापन दे रही है। शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जीतु बर्वे की अगुवाही में कांग्रेस ने डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्ध करने का आरोप सत्तारूढ़ सरकार पर लगाते हुए संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा की मांग की।कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जीतु बर्वे ने बताया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म निरस्त होना, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सत्ता के दबाव में रिर्टर्निंग अधिकारी ने बिना कोई सुनवाई का अवसर दिए, नामांकन निरस्त कर दिया। उन संस्थाओ की मजबूती और आम जनता का विश्वास बना रहे, इसको लेकर आज हम कांग्रेसी एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पहुंचे है। कांग्रेस संगठन महासचिव शफकत खान ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म निरस्त करने में प्रशासनिक अमले के साथ ही सरकार का एक बड़ा दबाव है। प्रदेश में सतारूढ़ सरकार के दबाव में प्रशासनिक अमला काम कर रहा है, जिसके खिलाफ आज कांग्रेस सेवादल ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि, हमारी यह लड़ाई अभी जारी रहेगी। इस दौरान संगठन महासचिव शफकत खान, अनिल सोनी, पूर्व पार्षद पन्ना शर्मा, छबीलाल नागेश्वर, महिला अध्यक्ष सेवादल रेशमा कुंभारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवम विश्वकर्मा, सेवादल उपाध्यक्ष उपेन्द्र बिसेन, आसिफ खान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रणय धार्मिक, भीम वाहने, दिलीप बिसेन, साबिर मंसुरी, जयकृष्ण डिंगरु, केवलसिंह झारिया, मधु गजभिए, ऋषभ सहारे, पूजा गोस्वामी ,ज्योति शर्मा, अफरोज कुरैशी, रामसिंग भाटिया, राजू बोस, राधेश्याम तुरकर ,शिवाजी, कन्हैया पटले सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने ली जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठकसहकारिता क्षेत्र को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने पर दिया जोरजिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट के सीईओ अभिनव सिंह बघेल हुए शामिल

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) भोपाल के प्रशासक एवं अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव ने 12 जून को जबलपुर प्रवास के दौरान जबलपुर संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय…

जिला पुलिस शिकायत बोर्ड की सदस्य बनी सरिता सोनेकर

(Suryanshtimes)Balaghatकार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बालाघाट (म०प्र०) ने बताया किम०प्र० शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश कमांक/एफ 1-7/2010/ए-2/दो, दिनांक 30 अगस्त 2010 के अनुसार, मान. उच्चतम न्यायालय द्वारा…

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में पुलिस लाइन परिसर रक्षित क्षेत्र बालाघाट में 1 मई से आयोजित वॉलीबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 9 मई 2026 को आयोजित किया…

╔════════╗║ ???? || श्री रामदेव बाबा मंदिर || ???? ║╚════════╝ ???? पावन स्मृति में ????

श्रीमति स्वर्गीय चन्द्रकला मिश्रा ???? महा भंडारा ???? ???? दिनांक : 14 जून 2026, रविवार???? स्थान : रामदेव बाबा मंदिर, बालाघाट ⏰ कार्यक्रम :• सुबह 10:00 बजे – अभिषेक एवं…