Author: Suryanshtimes

सहकारी प्रशिक्षण का आयोजनसमिति कर्मचारियों ने जाना पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के महत्व

(suryanshtimes)balaghat कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 16 फरवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सभाकक्ष में सहकारी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में…

सुशील वर्मा सांसद प्रतिनिधि ने अपने विचार नगर पालिका बैठक में रखें शहरी विकास के लिए निम्नलिखित विषयों पर नीतिगत निर्णय लेने और उन्हें लागू करने के संबंध मैं सुशील वर्मा सांसद प्रतिनिधि ने बताया की उन्हें माननीय संसद सदस्य श्रीमती भारती पारधी द्वारा द्वारा संसद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। आज की बैठक में भारती पारधी जी. माननीय सांसद बालाघाट शहर के विकास की गंभीरता पूर्वक योजना बनाकर विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इस विषय पर मेरे सुझाव निम्नलिखित हैं – 1. हनुमान चौक में जलभराव की स्थिति गंभीर है, जिससे निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जानी चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाना चाहिए, ताकि जलभराव से राहत प्राप्त की जा सके। 2. शहर के कई निचले इलाकों में ठोस नालियों के अभाव के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है; योजनाबद्ध तरीके से नालियों का निर्माण करके इस समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। 3. बालाघाट शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर अंबेडकर चौक से हनुमान चौक तक डिवाइडर में लगे बिजली के खंभों को स्टेशन रोड पर लगे खंभों की तरह ही बदला जाना चाहिए और पर्याप्त वाट क्षमता वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी चाहिए। 4. बालाघाट शहर की सड़कों पर धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे निपटने के लिए एक डस्टिंग मशीन खरीदना उचित होगा। 5. मैंने पिछली बैठक में लिखित रूप से यह मांग भी रखी थी कि शहर में कहीं भी पूरी तरह से सुसज्जित शौचालय नहीं हैं, जिसके कारण नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शहर के कम से कम चार सबसे व्यस्त स्थानों पर पूरी तरह से सुसज्जित शौचालय बनाए जाने चाहिए, कृपया इसे प्राथमिकता दें।नगर में आधारभूत ढांचे, अवैध निर्माण और सुरक्षा संबंधी ये प्रमुख मांगें और समस्याएं हैं:मिनी स्टेडियम का निर्माण: नगर में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान की कमी है। उत्कृष्ट मैदान में मिनी स्टेडियम का काम तत्काल शुरू कर खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाए।अवैध निर्माण पर रोक: नगर में नियम विरुद्ध अवैध भवन/कॉलोनियों का निर्माण बदस्तूर जारी है, जिससे भविष्य में पार्किंग और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। नगर पालिका द्वारा कागजों में निरस्त किए गए स्वीकृत मानचित्रों के बावजूद, निर्माण मालिक अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कर्मचारी इसे रोकने में असफल हैं, इसलिए कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।यात्री प्रतीक्षालय की सुरक्षा: बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय नशेडिय़ों का जमावड़ा बन गया है, जहाँ अवैध गतिविधियां चल रही हैं, इसे रोके जाने की आवश्यकता है।इन मुद्दों पर नगर पालिका प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की उम्मीद है।सांसद प्रतिनिधि सुशील वर्मा

धम्मज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम कु.नेहा खांडेकरसाकड़ी(डोंगरमाली),द्वितीय कु.सुनीता मासूरकर कोसमी बालाघाट,तृतीय कु चहक रंगारे हट्टा ने स्थान प्राप्त कियामाता रमाई ने बाबा साहेब से कहा था साहब आप ही मेरी दुनिया हो-लता ताई तायडे महापुरुषों के विचारी से ही मानव का कल्याण संभव डॉ. चरनदास ढ़ेंगरेत्यागमूर्ति माता रमाई जयंती समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्नबालाघाटभारतीय बौद्धों की सर्वोच्च धार्मिक सामाजिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट के तत्वावधान में कल दिनांक 7 फरवरी को त्यागमूर्ति माता रमाई आंबेडकर जी की जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल सभागृह,डॉ.आंबेडकर चौक बालाघाट मप्र में हर्षौल्लास से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर माता रमाई,बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब एवं धम्म संस्था बुद्धिस्ट सोसायटी पर आधारित धम्मज्ञान प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई जिसमें लगभग 70 प्रतियोगियों यों ने भाग लिया,जिनमें प्रथम कु.नेहा खांडेकर साकडी(डोंगरमाली), द्वितीय कु.सुनीता मसूरकर कोसमी(बालाघाट)तृतीय कु.चहक रंगारे हट्टा ने स्थान प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 5000/,3000/,1000/ रुपए पुरस्कार राशि,स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें लड़कियों का पूर्ण रूप से दबदबा रहा।इस समारोह की अध्यक्षता अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष द्वारा की गई थी, मुख्य अतिथि आयुनी.लता ताई तायडे राज्य संगठक एवं वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षिका भुसावल महाराष्ट्र,प्रमुख अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षक मप्र राज्य शाखा , धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव, हेमलता ताईं डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष,रमेश लोखंडे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा,आर के कठाने प्रदेश सचिव,राजकपूर कामडे प्रदेश कार्य.सचिव,महेश सहारे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी गोवारी समाज बालाघाट,अशोक शेंडे, जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा,सचिन मेश्राम जिलाध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ,हाजी शोहेब खान संयोजक राष्ट्रीय दलित मुस्लिम एकता मंच,संस्था के जिला पदाधिकारी पूरनलाल मेश्राम जिला संगठक लांजी,प्रमिला ताईं चौहान कोषाध्यक्ष,खुशियाल मेश्राम,देवानंद रंगारे एवं शैलेश सुखदेवे उपाध्यक्ष,के के भालाधारे लांजी एवं आर डी देशभ्रतार बैहर सचिव,तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार भीमटे लांजी,आर डी बनसोड वारासिवनी,कैलाश भोरजार खैरलांजी,योगराज ऊके बालाघाट, गौतम भीमटे उपाध्यक्ष किरनापुर, के एल धाकड़े महामंत्री बैहर,चैनलाल मेश्राम महासचिव बिरसा,नलिनी वाहने प्रेरणा बुद्ध विहार,मंजू बोरकर अभिलाषा म.मंडल,शशि एम के बौद्ध तहसील अध्यक्ष एवं धर्मशिला मेश्राम नगर अध्यक्ष प्रज्ञा महिला मंडल लांजी,कार्यक्रम का सफल संचालन अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी एवं दुरेन्द्र सावनकर तहसील अध्यक्ष किरनापुर किया गया,प्रातः 11.30 बजे धम्म ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात एक रैली के माध्यम डॉ आंबेडकर चौक पहुंचकर बोधिसत्व बाबासाहेब की प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण कर कार्यक्रम स्थल में सभी प्रतियोगी यो को भोजनदान कराया गया।मंचीय कार्यक्रम में पूजा वंदना के बाद सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे।मुख्य अतिथि लता ताई तायडे जी ने बताया कि जब माता रमाई को आस पास की महिलाएं तंज करती थी कि इतने बड़े व्यक्ति की पत्नी होकर एक भी गहना नहीं पहनती, तब माताजी ने बाबासाहेब से गहनों की मांग की,बाबासाहेब ने उन्हें बहुत सारे गहने लाकर दिए,उन्होंने गहने पहने और आईने के सामने कुंकु लगाने हेतु डिब्बी देखी,वह डिब्बी बाबासाहेब ने अपने रखी थी और माताजी को बोले कि रमा आज तुम बहुत सुंदर लग रही हो,तब माता रमाई को बाबा साहेब की बात समझ आ गई और उन्होंने बाबा साहेब से कहा मुझे कुछ भी नहीं चाहिए़ आप ही मेरी दुनिया हो,संसार हो,इसी प्रकार प्रमुख अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे जी ने अपने उद्बबोधन में बताया कि माता रमाई एवं सभी महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने से ही सम्पूर्ण मानव जाति का विकास संभव है,आगे उन्होंने बताया कि बालाघाट के लांजी मुख्यालय में 3 मई 2026 को बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब के पौत्र एवं संस्था के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ.भीमराव यशवंत राव आंबेडकर साहेब के मुख्यातिथि में मप्र राज्य स्तरीय बौद्ध महासम्मेलन होने जा रहा हैं,जिसमें सबकी उपस्थिति एवं सहयोग की अपेक्षा की गई,इस समारोह में सुधा मेश्राम,कल्पना गेडाम,स्मिता ऊके,पूर्णिमा गणवीर,सुषमा रावड़े,राधिकामेश्राम,जना कामडे,जयश्री कामडें,नंदकिशोर भीमटे,धर्मेंद्र घोड़ेसवार,मनीष भीमटे,राजेंद्र डोंगरे,आनंद वैध आदि कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहाअशोक कुमार मेश्रामजिलाध्यक्ष बालाघाट

मकान निर्माण करवाकर नहीं दे रहे बाकी राशि ।

(suryanshtimes)बालाघाट।आज कल एक परंपरा समाज में ज्यादा चल रही है जिसमें अपना काम निकालने के बाद दूध की मक्खी जैसे निकाल कर फेक देना और भूल जाना । ऐसा ही…

प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल से 07 साल बाद रिहा करआज सायं तक आयेंगे गांवबालाघाटजिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी गरीब युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रसन्नजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के इंतजाम कर उसके परिजनों के साथ एक टीम अमृतसर रवाना की थी। यह टीम अमृतसर पहुंच गई है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना हो गई है।प्रसन्नजीत को लेकर इस टीम के आज शाम तक खैरलांजी पहुंचने की संभावना है। प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मदद के लिए बालाघाट जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है

राज्य ऋण संगोष्ठी में जेएसके बैंक हुआ सम्मानितकलेक्टर व बैंक प्रशासक मृणाल मीना ने की प्रशंसा

(suryanshtimes balaghat)राष्ट्रीय ग्रामीण और विकास बैंक भोपाल द्वारा ऋण परिदृश्य के समग्र विकास एवं आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में उपलब्ध ऋण संभावनाओं को लेकर 30 जनवरी को विश्वास…

54 व राष्ट्रगान भारत माता प्रतिमा के सामने हम फाउंडेशन ने किया__ युनूस खान

(suryanshtimes)बालाघाट _हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक ngo है जो की निरंतर समाज सेवा कर राष्ट्र सेवा की भावना से संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में काम…

7 फरवरी को त्यागमूर्ति माता रमाई आंबेडकर जयंतीसमारोहधम्मज्ञान प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन होंगे सम्पन्नसंपूर्ण भारतीय बौद्धों की राष्ट्रीय मातृत्व धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के माध्यम से धम्म का करवा निरंतर गतिमान हो रहा हैइसी क्रम में संस्था की जिला शाखा बालाघाट के तत्वावधान में दिनांक 7 फरवरी 2026 को बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी की जीवन संगिनी त्याग की साक्षात मूर्ति माता रमाई आंबेडकर जी की जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल,डॉ.आंबेडकर चौक बालाघाट मप्र में किया गया हैं, जिसके मुख्य अतिथि आयुनी लता ताई तायडे राज्य संघटक एवं वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षिका भुसावल महाराष्ट्र होगी,प्रमुख अतिथि संस्था के मप्र राज्य शाखा द.के अध्यक्ष,समता सैनिक दल के GOC एवं केंद्रीय शिक्षक मप्र(बालाघाट)एवं अध्यक्षता अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष बालाघाट करेंगे,प्रमुख अतिथि हेमलता ताई डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षिका,धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव,महेश सहारे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी गोवारी समाज बालाघाट,सचिन मेश्राम अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ,आर के कठाने प्रदेश सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक,राजकपूर कामडे प्रदेश कार्य सचिव तथा केंद्रीय शिक्षक एवं विशेष अतिथि हाजी शोहेब खान संयोजक राष्ट्रीय मुस्लिम बहुजन एकता मंच,प्रमिला चौहान जिला कोषाध्यक्ष,रमा टेकाम(प्रेम शांति)वरिष्ठ आदिवासी समाज सेवी,आयशा फातिमा समाज सेवी मुस्लिम समाज वारासिवनी,नलिनी वाहन अध्यक्ष प्रेरणा विहार, यशवंत कनौजे जिला पालक मंत्री रविदासिया धर्म संगठन बालाघाट,हरिचंद्र महोबे जिलाध्यक्ष रविदासिया धर्म संगठन बालाघाट,शशि एम के मडामें तहसील अध्यक्ष,धर्मशिला मेश्राम नगर अध्यक्ष प्रज्ञा महिला मंडल लांजी,शीला कुम्हलवार बौद्धिक प्रमुख बालाघाट जिला बौद्ध संघ (रजिस्टर्ड) देवेंद्र कुमार घोड़ेश्वर सक्रिय सदस्य एवं संवाददाता हरिभूमि राष्ट्रीय दैनिक अखबार,संस्था के सभी उपाध्यक्ष सभी तहसील अध्यक्ष होंगे,मंच संचालन दूरेंद्र सावनकर तहसील अध्यक्ष किरनापुर एवं अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी करेंगे।इस अवसर माता रमाई,बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब जीवनी एवं धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया पर आधारित बुद्ध धम्म ज्ञान प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी,जिसमें सफल प्रथम,द्वितीय,तृतीय प्रतियोगियों को क्रमशः 5000/-3000/-2000/- पुरस्कार राशि,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा,उसके बाद सफल होने वाले क्रमशः दस प्रत्याशी तो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिसके लिये दिनांक 06/02/2026 के पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य है,अतिथियों के द्वारा माता रमाई के जीवन संघर्ष त्याग के बारे उद्बोधन, संगीतमय कार्यक्रम के बाद सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के बाद अंतिम सत्र में भोजनदान होगा,अतः सम्पूर्ण मप्र एवं बालाघाट जिले के बौद्ध अम्बेडकरी,बहुजन समाज के अनुयायी यो को समारोह में शामिल होकर धम्म लाभ लेने की अपील संस्था की जिला शाखा बालाघाट द्वारा की गई है

खुशियाल मेश्रामजिला उपाध्यक्ष BSI बालाघाट

गांगुलपारा के घने जंगल में बसे गांव में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हम फाउंडेशन बालाघाट ने मनाया गणतंत्र दिवस_ यूनुस खान

(Suryanshtimes)बालाघाट _बालाघाट से 25 किलोमीटर दूर दो पहाड़ों के नीचे प्रकृति के गोद में बसे हुए गांगुलपारा डैम के उद्गम स्थल सतनारी वाटरफॉल में बसे गांगुलपारा आदिवासी गांव में हम…