(suryansh times bhopal)अरहेडी शुक्ला क्रेशर झुग्गी बस्ती में लडाई झगडे की सूचना पर कार्रवाई ।

  • गुठबाजी कर क्षेत्र में लडाई कर जनता के मन में फैला रहे थे, रोष एवं भय का माहौल ।
  • शहर में गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाही। नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुण्डो बदमाशो पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा गुण्डो बदमाशो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये, जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री मनोज कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने क्षेत्र में मारपीट, गुदागर्दी करने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भेजा जेल ।

घटना का विवरणः- विगत रात्रि अरहेडी झुग्गी में बस्ती , एवं गुजराती मोहल्ले में शराब पीकर मारपीट, लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिनके कारण क्षेत्र की जनता में काफी रोष व भय व्यप्त हो रहा था तथा क्षेत्र में कभी भी किसी प्रकार की कोई भी गंभीर घटना घटित हो सकती थी, उक्त सूचना पर मारपीट और गदर करने वाले 06 बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

नाम पता आरोपी –

  1. राज थापा पिता अमर थापा उम्र 25 साल निवासी म.नं. 58/59 एल आई जी सेक्टर एम सेक्टर अयोध्या नगर
  2. राहुल भरदेले पिता रति राम भरदेले उम्र 29 साल निवासी म.नं. 35 ई डब्लू एस क्वार्टर गुजराती मोहल्ला
  3. रंजीत सिंह पिता प्रेमसिंह राणा उम्र 31 साल निवासी सिद्ध नगर कालोनी औंकार सेवनिया भोपाल
  4. राजेन्द्र पिल्ले उर्फ शनि पिता स्व. श्याम पिल्ले उर्फ आर सेमुअल उम्र 32 साल निवासी म.नं. 158 ईडब्लूएस देवमाता अस्पताल के सामने फेस 05 अयोध्या नगर
  5. ताराचन्द्र लोधी पिता स्व. फुंदीलाल लोधी उम्र 55 साल निवासी नाले के किनारे शुक्ला क्रेसर बस्ती।
  6. चेतन लोधी पिता विजय सिंह उम्र 21 साल निवासी शुक्ला क्रेशर बस्ती अयोध्या नगर

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.विजय सिंह, उनि नर सिंह राजपूत, सउनि मनोज कछवाहा, प्रआर 3330 अतुल सिंह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन,प्रआर 1641 सुजीत पटेल, आर 334 हतेन्द्र सिंह, आर 375 हेमन्त कुमार, आर 4063 पुष्पेन्द्र, आर.3514 राजेश अन्नोटिया, म.आर. 3871 मोनिका जयसवाल, आर 4343 जीवन सिंह चौहान, आर. भूपेन्द्र उईके ( सायवर सेल ) की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *