BySuryanshtimes

Oct 27, 2026

(suryansh times balaghat)म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव का एक दिवसीय कार्यक्रम के चलते 01 नवम्बर 2026 को बालाघाट पहुंचेगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिनव सिंह बघेल सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने बताया कि श्री महेन्द्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक भोपाल 01 नवम्बर को 10.30 बजे बालाघाट पहुंचेगे तथा 12.30 बजे बलराम महोत्सव कार्यक्रम कृषि उपज मंडी बालाघाट में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात दोपहर 4 बजे से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में बैंकिंग कार्याे की समीक्षा बैठक लेंगे तथा 02 नवम्बर को बालाघाट से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री बघेल ने बताया कि श्री यादव के बालाघाट दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *