Post navigation भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा बालाघाट का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन* मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग बालाघाट (suryansh times)न्यूज लामता लामता रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों द्वारा इस ओर अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तथा जबलपुर–चांदाफोर्ट ट्रेन का लामता स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग की है।लामता स्टेशन बालाघाट और नैनपुर के मध्य स्थित है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से बैहर, परसवाड़ा, चांगोटोला, उगली (सिवनी), चरेगांव सहित करीब 150 गांवों के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है। क्षेत्र की रेलवे समिति द्वारा पूर्व में रेलवे के जीएम तथा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र के सांसदों को भी ज्ञापन सौंपकर लामता स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।रीवा–इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज, लेकिन रोजाना नहीं चलने से परेशानी