(Suryanshtimes)छत्तीसगढ शासन ने दिनांक 31 जुलाई 2026 को वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा 4 की उप धारा एक ख द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संदीप पौराणिक को राज्य वन्य जीव अभिरक्षक नियुक्त किया गया है ।श्री संदीप पौराणिक राज्य के प्रमुख वन्य जीव विशेषज्ञ एवं छायाकार हैं पूर्व में श्री पौराणिक ,राज्य वन्य जीव बोर्ड के लगातार सदस्य रहे हैं । आप छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ तथा उनके द्वारा प्रत्यायोजित अधिकारों का प्रयोग करेंगे।



