बाघिन के हमले में हुई मौतों पर प्रत्येक परिवारों को 50-50 लाख दे सरकार ! पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (सूर्यांश टाइम्स न्यूज बालाघाट)बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन से लगे ग्राम पंचायत कुमादेही के गांव पर्रापुर में विगत दिनों आधी रात एक आदमखोर बाघिन ने घर के भीतर घुसकर गहरी नींद में सो रही 45 वर्षीय महिला को उठाकर ले गई । इस दर्दनाक हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल था ! जानकारी के मुताबिक इस आदमखोर बाघिन के हमले से हुई यह चौथी दर्दनाक मृत्यु थी ! घटना को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने इसे विभागीय लापरवाही का नतीजा बताते हुए पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुवायजे के रूप में सरकार को देने की मांग की है !बता दे कि पर्रापुर बैगाटोला निवासी सुगनी बाई धुर्वे शनिवार 1 अगस्त रात भोजन करने के बाद अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान रविवार रात करीब 1 से डेढ़ बजे जंगल से भटककर एक बाघिन उनके घर में घुस आई , घर में दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर बाघिन ने महिला पर हमला किया और उसे मुंह में दबाकर बाहर ले गई । अचानक चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाया और टॉर्च की रोशनी में बाघ का पीछा किया। हो हल्ला सुनकर उक्त आदमखोर बाघिन महिला को खेत मे छोड़कर भाग गई उस वक्त तक 45 वर्षीय महिला सुगनी बाई की मृत्यु हो चुकी थी ! हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की टीम ने इस आदमखोर बाघिन का सफल रेस्क्यू करते हुए उसे वनविहार भोपाल पहुँचा दिया है ! इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए परसवाड़ा के पूर्व विधायक एवं जिले के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए !उन्होंने ग्राम पर्रापुर पहुँचकर पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की और संवाद करते हुए उनकी स्थिति का जायजा लिया ! उन्होंने कहा कि संरक्षित बैगा/आदिवासीयो के उत्थान और विकास लिए सरकार द्वारा अनेको योजनाए चलाने का दावा किया जाता है लेकिन यहाँ इन गरीबो को अब तक पक्का मकान बनाकर नही दिया गया ,चंद रुपयों के लिए सिंगल लाइन बिजली कनेक्शन काट दिया गया और अब तक ना तो यहाँ इनसे मिलने ,इनकी स्थिति का जायजा लेने कोईअधिकारी पहुँचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि!मुंजारे ने बाघिन के हमलों से हुई सभी 4 ग्रामीणों एवं मवेशियों की मौतों पर सभी संबंधित पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपयों का मुवायजा देने तथा इन्हें पक्का आवास ,बिजली पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र प्रदान करने तथा ऐसी घटना की पुनवर्त्ति रोकने की पुरजोर मांग की है !

BySuryanshtimes

Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *