Post navigation हम फाउंडेशन भारत का 60 व राष्ट्र गान गायन काली पुतली चौक में हुआ संपन्न __युनूस खान सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर 2 करोड़ की लूट आरोपी फरार (सूर्यांश न्यूज बालाघाट)जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के रजेगांव में बेखौफ बदमाशों ने सराफा व्यापारी और भाजपा बूथ अध्यक्ष गेंदलाल करंडे पर जानलेवा हमला कर करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरा बैग लूट लिया। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। खास बात यह है कि सवा महीने के भीतर लांजी अनुविभाग में यह तीसरी बड़ी लूट की घटना है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे गेंदलाल करंडे अपनी सराफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर से लगभग 150 मीटर पहले पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से व्यापारी संभल नहीं सके। बदमाश उनके पास मौजूद जेवरात और नगदी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।ज्ञात हो कि इससे पहले 28 जून को लांजी में सराफा व्यापारी से लूट और 25 जुलाई को कुलपा गांव में लिल्हारे दंपत्ति से लाखों रुपये की लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन दोनों मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में रजेगांव की करीब 2 करोड़ रुपये की इस हाई-प्रोफाइल लूट ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।अब पूरे जिले की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का सवाल है कि आखिर लगातार हो रही लूट की वारदातों पर पुलिस कब लगाम लगाएगी और क्या इस सनसनीखेज मामले का जल्द खुलासा हो सकेगा।