बालाघाट। इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका श्रीमती रोशनी सचदेव ने सभी सदस्याओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष राधिका असाटी, सचिव सोनल गांधी, मनीषा छट्टानी, रानी धनवानी, रिया पसरीचा, गुरमीत त्रिवेदी, अर्चना गुप्ता, ममता चंदेल, शिखा चावड़ा, ममता गांधी, शालू गांधी, प्रीति सेठिया, ममता कश्यप, रिया पोतानी गीता धनवानी एवं कल्पना छट्टानी सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से योग प्रशिक्षिका श्रीमती रोशनी सचदेव का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।
“योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन जीने की कला है।”
Post navigation
थाना अयोध्यानगर, जोन -2 भोपाल पुलिस नें किया मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त• स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी, बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटना को अंजाम ।• आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी, क्षेत्र में छिने मोबाइल सहित शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 22 मोबाइल बरामद।• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मो.सा. केटीएम, पल्सर 200 एनएस तथा चोरी की होंडा साइन व R1-5 सहित लगभग 11 लाख रु कीमती मसरुका जप्त।• पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन पुलिस टीम ने किया घटना का पर्दाफास।• आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को करते थे टारगेट।• आरोपीगण, बड़ा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये देते थे, घटना को अंजाम ।• आरोपियों से थाना टीला और अयोध्यानगर क्षेत्र से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद।• आरोपियों पर दर्ज है चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के पूर्व आपराधिक रिकार्ड।• आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा।नगरीय क्षेत्र भोपाल में राह चलते मोबाईल लूट और स्नेचिंग करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफास कर 04 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 22 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक, पल्सर 200 एस सहित चोरी की होंडा साईन तथा आरवन-5 मो.सा. सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं ।घटना का विवरण-दिनांक 11.06.26 को फरियादी निखिल ओझा पिता हरिओम ओझा निवासी 396-9ए साकेत नगर भोपाल रात्रि करीब 09/00 बजे नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोडा तो दुसरे लडके ने छुरी अडाकर वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर मे अपराध क्रं. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल द्वारा मोबाइल लूटेरो की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी गई जिसमें 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबीस दी गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।बरामद माल का विवरण –वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।घटना में प्रयुक्त 01 छुरी गिरफ्तार आरोपी – 01 – साहिल खान पिता इलियास खान उम्र 23 साल, निवासी मकान नंबर 66, मोहम्मदी मदरसा के पास, शमशाद भाई की दुकान के पास एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल स्थाई पता – ग्राम अकोदिया थाना शुजालपुर जिला शाजापुरशिक्षा – अनपढकाम- वेन ड्राइवर ।आपराधिक रिकार्ड-