थाना अयोध्यानगर, जोन -2 भोपाल पुलिस नें किया मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त• स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी, बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटना को अंजाम ।• आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी, क्षेत्र में छिने मोबाइल सहित शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 22 मोबाइल बरामद।• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मो.सा. केटीएम, पल्सर 200 एनएस तथा चोरी की होंडा साइन व R1-5 सहित लगभग 11 लाख रु कीमती मसरुका जप्त।• पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन पुलिस टीम ने किया घटना का पर्दाफास।• आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को करते थे टारगेट।• आरोपीगण, बड़ा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये देते थे, घटना को अंजाम ।• आरोपियों से थाना टीला और अयोध्यानगर क्षेत्र से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद।• आरोपियों पर दर्ज है चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के पूर्व आपराधिक रिकार्ड।• आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा।नगरीय क्षेत्र भोपाल में राह चलते मोबाईल लूट और स्नेचिंग करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफास कर 04 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 22 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक, पल्सर 200 एस सहित चोरी की होंडा साईन तथा आरवन-5 मो.सा. सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं ।घटना का विवरण-दिनांक 11.06.26 को फरियादी निखिल ओझा पिता हरिओम ओझा निवासी 396-9ए साकेत नगर भोपाल रात्रि करीब 09/00 बजे नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोडा तो दुसरे लडके ने छुरी अडाकर वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर मे अपराध क्रं. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास सहवाल द्वारा मोबाइल लूटेरो की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी गई जिसमें 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबीस दी गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।बरामद माल का विवरण –वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।घटना में प्रयुक्त 01 छुरी गिरफ्तार आरोपी – 01 – साहिल खान पिता इलियास खान उम्र 23 साल, निवासी मकान नंबर 66, मोहम्मदी मदरसा के पास, शमशाद भाई की दुकान के पास एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल स्थाई पता – ग्राम अकोदिया थाना शुजालपुर जिला शाजापुरशिक्षा – अनपढकाम- वेन ड्राइवर ।आपराधिक रिकार्ड-

BySuryanshtimes

Jun 22, 2026
  1. अप.क्र. 832/23 धारा 356,379 भादवि थाना बागसेवनिया भोपाल
  2. अप.क्र. 340/23 धारा 379,411 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल
  3. अप.क्र. 249/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  4. अप.क्र. 264/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  5. अप.क्र. 265/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  6. अप.क्र. 485/2026 धारा 304(2) BNS थाना पिपलानी भोपाल
  7. अप.क्र. 346/2026 धारा 304(2) BNS थाना गोविंदपुरा भोपाल
  8. अप.क्र. 214/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  9. अप.क्र. 249/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  10. अप.क्र. 271/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  11. अप.क्र. 16/2026 धारा 303(2) BNS थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
  12. अप.क्र. 266/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
    02- फैजान पठान पिता अब्दुल रहमान उम्र 21 साल निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास आमज किराने स्टोर के सामने एहसान नगर थाना निशातपुरा भोपाल
    शिक्षा – 5 वीं
    काम- पुताई ।
    आपराधिक रिकार्ड-
  13. अप.क्र. 249/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  14. अप.क्र. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  15. अप.क्र. 265/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  16. अप.क्र. 485/2026 धारा 304(2) BNS थाना पिपलानी भोपाल
  17. अप.क्र. 346/2026 धारा 304(2) BNS थाना गोविंदपुरा भोपाल
  18. अप.क्र. 214/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  19. अप.क्र. 249/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  20. अप.क्र. 271/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  21. अप.क्र. 16/2026 धारा 303(2) BNS थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
  22. अप.क्र. 266/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल 03 – समीर अंसारी पिता शफीक अंसारी, 25 वर्ष, पता – मकान नंबर 21 हरी मजार, नईम मियां के मकान के पास अमन कॉलोनी, ईरानी डेरा निसातपुरा भोपाल
    शिक्षा – 5 वीं ।
    काम- लोहा भरने का काम।
    आपराधिक रिकार्ड-
  23. अप.क्र. 118/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट,294,324,326,34,341,506 भादवि थाना निशातपुरा भोपाल
  24. अप.क्र. 249/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  25. अप.क्र. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  26. अप.क्र. 265/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  27. अप.क्र. 485/2026 धारा 304(2) BNS थाना पिपलानी भोपाल
  28. अप.क्र. 346/2026 धारा 304(2) BNS थाना गोविंदपुरा भोपाल
  29. अप.क्र. 214/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  30. अप.क्र. 249/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  31. अप.क्र. 271/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  32. अप.क्र. 16/2026 धारा 303(2) BNS थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
  33. अप.क्र. 266/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
    04- तालिब खान पिता सईद खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम पतलोन लांबाखेडा मासूम भाई के मकान के पास थाना ईंटखेडी भोपाल स्थाई पता ग्राम नरोला टप्पा थाना शुजालपुर जिला शाजापुर

शिक्षा – 5 वीं ।
काम – ड्राइवर ।

आपराधिक रिकार्ड-

  1. अप.क्र. 162/23 धारा 379 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल
  2. अप.क्र. 249/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  3. अप.क्र. 264/26 धारा 309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  4. अप.क्र. 265/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
  5. अप.क्र. 485/2026 धारा 304(2) BNS थाना पिपलानी भोपाल
  6. अप.क्र. 346/2026 धारा 304(2) BNS थाना गोविंदपुरा भोपाल
  7. अप.क्र. 214/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  8. अप.क्र. 249/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  9. अप.क्र. 271/2026 धारा 304(2) BNS थाना हबीबगंज भोपाल
  10. अप.क्र. 16/2026 धारा 303(2) BNS थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
  11. अप.क्र. 266/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल
    सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि विजयसिंह, उनि सुरेखा आर्मो, सउनि मुस्ताक खान, सउनि मनोज सिंह कछवाह , सउनि सादिक खान, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर सुजीत पटेल, प्रआर अतुल, प्रआर जगदीश, प्रआर सुदीप राजपूत, प्रआर महेश धाकड (थाना पिपलानी) , प्रआर रामसिंह रजक (थाना पिपलानी) आर राजेश अनोटिया, आर पुष्पेन्द्र , आर जीवन, आर मनमोहन, आर दीपक सिंह, आर प्रदीप दामले, आर हतेन्द्र आर राजेन्द्र साहू, आर 4548 मनमोहन मेहरा, आर राहुल जाट, आर संतोष गुर्जर, म.आर. वीणा चतुर्वेदी, आर. जितेन्द्र (तकनीकी सेल) आर भुपेन्द्र सिंह (तकनीकी सेल), आर राजेन्द्र मीणा (थाना निशातपुरा) आर जितेन्द्र सिकरवार (थाना निशातपुरा) की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *