ब्रजेश मिश्रा को पितृ शोक        (Suryanshtimes)बालाघाट विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन ओर जानता के बीच समन्वय स्थापित करने निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे खिलाड़ी बृजेश मिश्रा (जेपी फाइनेंस के डायरेक्टर )निवासी प्रेम नगर के पिताजी श्री छलकन प्रसाद मिश्रा जी का अचानक स्वर्गवास ही गया है ।ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सब इंजिनियर श्री जे पी मिश्रा सर्व समाज के लिए आखिरी वक्त तक लड़ते रहे और उनकी मदद करते रहे यही गुड़ उनके बेटो में भी आया । जे पी दादा के नाम से मशहूर मिश्रा जीवक विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसका इलाज उनके पुत्रों द्वारा नागपुर जबलपुर के साथ बालाघाट में भी लगातार करवाया जा रहा था ।जिनका स्थानीय आरोग्य हॉस्पिटल में दिनांक 21 फरवरी को रात्रि 9:10 पर स्वर्क लोक गमन हो गया ।बाबूजी के निधन कि खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में सभी समाज वर्गों के लोग उनकी एक झलक पाने ओर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे और ये क्रम दूसरे दिन से सायं तक चलते रहा ।।बाबूजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है जिसमें उनकी पत्नी तीन पुत्र दिनेश मिश्रा शिक्षक जबलपुर , कौशलेश मिश्रा इंजिनियर बंगलौर ओर तीसरे ब्रजेश मिश्रा है साथ ही दो पुत्री जिनका विवाह हो चुका है और सभी के बच्चे भी है । अब सभी को बाबूजी के प्यार को भुलाना संभव नहीं है ।बाबूजी की अंतिम यात्रा कल 22 की दोपहर 12 बजे निज निवास से स्थानीय मोक्ष धाम जगपुर घाट निकली गई जहाँ उनका पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान बाबूजी के चाहने वाले हजारों की संख्या में उपस्थित थे । सभी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्म शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया ओर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे प्रार्थना की गई ।

BySuryanshtimes

Feb 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *