आज इस पवित्र अवसर पर भव्य ग्रैंड सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भजन, ध्यान और गुरु-वचनों के साथ सकारात्मक ऊर्जा और आनंद की अनुभूति होगी।
✨ विशेष आकर्षण 🔹 इस सत्संग में DSN पार्टिसिपेंट्स, जो जबलपुर से कोर्स पूर्ण कर लौटे हैं, उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। 🔹 साथ ही, हमारे Intuition Graduate बच्चों द्वारा Intuition Demo भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें वे अपनी छठी इंद्रिय (Intuition) के माध्यम से ऐसे कार्य कर दिखाएंगे, जो सभी को आश्चर्यचकित कर देंगे।
👉 यह डेमो इस बात का जीवंत अनुभव कराएगा कि किस प्रकार बच्चे अपनी आंतरिक क्षमताओं को जागृत कर अद्भुत कार्य कर पा रहे हैं। 🙏 इस अनोखे अनुभव का साक्षी बनने एवं गुरु कृपा का लाभ लेने हेतु आप सभी से विनम्र आग्रह है कि इस पावन अवसर पर अवश्य पधारें। स्थान-जिला भाजपा कार्यालय समय-आज 15 Dec,रात्रि 08 बजे से जय गुरुदेव 🌼
Post navigation
सूर्यपुत्र भैयासाहेब अर्थात यशवंतराव आंबेडकर जी की जयंती एवं सर्कल शाखा भालवा(किरनापूर)का पुनर्गठन समारोह सम्पन्नचैत्यभूमि मुम्बई एवं बौद्धाचार्य के जनक भैयासाहेब आंबेडकर-डॉ.चरनदासढेंगरेबालाघाट-12/12/2025 भारतीय बौद्धों की सर्वोच्च धार्मिक सामाजिक धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया(मीराताई आंबेडकर) तहसील शाखा किरनापुर जिला बालाघाट मप्र के तत्वावधान में आज दिनांक 12/12/2025 को भालवा सर्कल मुख्यालय तहसील किरनापुर में सूर्यपुत्र भैयासाहेब अर्थात यशवंतराव आंबेडकर जी की जयंती एवं संस्था की सर्कल शाखा भालवा का पुनर्गठन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.चरनदास ढ़ेंगरे संस्था के मप्र राज्य शाखा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षक मप्र बालाघाट,अध्यक्षता दुरेन्द्र सावनकर तहसील अध्यक्ष एवं माजी श्रामणेर बौद्धाचार्य किरनापुर जिला बालाघाट,प्रमुख अतिथि अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष बालाघाट,विशेष अतिथियों में हरिचंद्र गौरकर तहसील उपाध्यक्ष एवं माजी श्रामणेर बौद्धाचार्य किरनापुर, योगराज ऊके तहसील उपाध्यक्ष बालाघाट,जी डी चोरे,डॉ सुभाषचंद्र रंगारे,योगराज पटले अध्यक्ष ग्राम शाखा भालवा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भैयासाहेब यशवंतराव आंबेडकर जी की जिवनी पर उद्बोधन दिए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.ढेंगरे जी ने भैया साहेब के संघर्ष पूर्ण जीवन की विस्तृत जानकारियां दि,उन्होंने बताया कि चैत्यभूमि मुम्बई के निर्माता,बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर के जनक भैयासाहेब थे। पुनर्गठन समारोह के विषय में उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के सम्यक संकल्प की पूर्ति हेतु संस्था द्वारा शाखाओ का गठन/पुनर्गठन, धम्म प्रशिक्षण शिविरो का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।भालवा सर्कल के पुनर्गठन में अध्यक्ष-डॉ.सुभाषचंद्र रंगारे,महामंत्री-जी डी चौरे, कोषाध्यक्ष- सरोज डोंगरे, उपाध्यक्ष तिजुलाल खोबरागड़े (मड़कपार)दुर्गावती वासनिक, हेमराज वैद्य,बिरज वासनिक आदि पदाधिकारी यो मनोनीत कर नियुक्तियो का शाखा मान्यता पत्र प्रदाय किया गया।इस समारोह में भालवा,रटापायली, मानागढ़, सुशवा, मोहगांव,कुंडे, खपराझरी,गोदरी,केसा,साल्हे, करियादंड,नेवरगांव,नंदोरा,बक्कर आदि 20 से अधिक ग्राम शाखाओं के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल थे,समारोह सम्पन्न कराने में ग्राम शाखा भालवा के एवं क्षेत्र के संस्था के पदाधिकारी यो का सक्रिय सहयोग रहा।दुरेंद्र सावनकर,तहसील अध्यक्ष किरनापुर
बौद्ध युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर कोदि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया का आयोजनबालाघाट। भारतीय बौद्धो की धार्मिक,सामाजिक धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया केे माध्यम से संस्था के राष्टीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर साहेब मुंबई के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार पूरे भारत देश में बौद्ध धम्म का संपूर्ण कारवा गतिमान किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डॉ.चरनदास ढेंगरे के नेतृत्व में भी संस्था के विभिन्न प्रकार के धम्म प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन एवं अन्य धम्म कार्यो के माध्यम से धम्म कारवां गतिमान किया जा रहा है। इस क्रम को जारी रखते हुये संस्था की वारासिवनी तहसील जिला बालाघाट के तत्वावधान में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को स्थानीय अभिनंदन लॉन लालबर्रा रोड में प्रात: 10.30 बजे से विवाह योग्य बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में विवाह योग्य युवक, युवतियां एवं विधवा-विधूर, तलाकसुदा सदस्य भी सम्मिलित हो सकते है। सम्मिलित होने के लिये संस्था के प्रदेश, जिला, सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं विशेषकर वारासिवनी तहसील के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है। संस्था के बालाघाट जिले के सभी शाखाओं को दिये गये टारगेट के अनुसार सभी इस टारगेट को पूरा करने हेतु डॉ.ढेंगरे जी प्रदेश अध्यक्ष एवं अशोक मेश्राम जी जिलाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य शाखा एवं केन्द्रीय शिक्षक होगें। अध्यक्षता आर.डी.बंसोड अध्यक्ष वारासिवनी तहसील शाखा., प्रमुख अतिथियों में आर .के.कठाने प्रदेश सचिव एवं केन्द्रीय शिक्षक, आयुनि.हेमलता डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षिका, राजकपुर कामडे प्रदेश कार्या.सचिव एवं केन्द्रीय शिक्षक, धमेन्द्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव, अशोक कुमार मेश्राम जिला अध्यक्ष बीएसआई बालाघाट,विशिष्ट अतिथियों में धनराज रामटेके जिला संघठक, इंजीनियर आनंद बंसोड, सामाजिक चिंतक वारासिवनी, आयुनि.प्रमीला ताई चौहान जिला कोषाध्यक्ष, सभी जिला उपाध्यक्ष, सभी तहसीलों के अध्यक्ष गण, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होगें। कार्यक्रम का संचालन वारासिवनी तहसील महामंत्री अभिराज मेश्राम एवं मुकेश पटले नगर अध्यक्ष करेगें। अत: म.प्र. के समस्त जिलों, बालाघाट के सभी तहसील, नगर ग्राम के सभी पदाधिकारियों से इस विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने लिए अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक धम्मबंधु ओ को सम्मेलन लाभ मिले ऐसी व्यवस्था कर ज्यादा ज्यादा युवक युवतियों की सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई हैआर.डी.बंसोडतहसील अध्यक्ष वारासिवनी