बालाघाट__हम फाउंडेशन भारत महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी जी के निर्देशन में संपूर्ण मध्य प्रदेश में सामाजिक सेवा सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करके अपनी अलग पहचान बन चुका है ।जो की बालाघाट में 2020 से निरंतर सेवा प्रदान करते हुए आदिवासी बैगा क्षेत्र में प्रतिवर्ष 12 से 1300 कंबल बात कर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है कंबल के अलावा संगठन द्वारा संगठन के सदस्यों की तरफ से कपड़ों का वितरण खाद्य सामग्री स्कूल के बच्चों को बैग्स बोतल जूते चप्पल एवं पंचायत में कार्यरत तालाब निर्माण के कार्यों में लगे मजदूरों को साड़ियां ईट भट्टों में काम करने वाले भवन निर्माण में कार्य रत मजदूरों को कपड़े कंबल साडीया लेडिस सूट टी शर्ट आदि अन्य सामग्री वितरण निरंतर करते चले आ रहे हैं।आंगनवाडी में बच्चों के साथ जन्म दिन मानना ।रक्त दान शिविर एवं एनजीओ ने ४५ निः शुल्क दवा वितरण के हेल्थ कैंप कर एक अलग स्थान हासिल किया है ।जिस कारण से हम फाउंडेशन की एक अलग पहचान बन चुकी है।





हम फाउंडेशन जिला बालाघाट में जिला अध्यक्ष शाम कौशल शाखा अध्यक्ष संदीप नेमां एवं प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष असाटी और अन्य 4० साथियों के सहयोग से यह संगठन कार्य कर रहा है कंबल वितरण के लिए समाज के दानदाताओं से सहयोग लिया जाता है। शादी की सालगिरह के अवसर पर जन्मदिन के अवसर पर या अन्य कोई ऐसा खुशी का मौका हो तो दानदाता संगठन को अपना सहयोग प्रदान करते हैं इसके अलावा संगठन के सदस्य अपने दोस्त भाइयों से भी आग्रह करते हैं और वे हमे सहयोग प्रदान करते हैं ।
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को बालाघाट से 90 किलोमीटर दूर ग्राम पाथरी पंचायत के गढ़ पाएली में 110 परिवारों को कंबल वितरण किया गया ।साथ ही भरपूर मात्रा में जरूरत से बचे हुए कपड़े बच्चों के कपड़े गर्म स्वेटर शाल जूते चप्पल आदि भी ग्रामीण बैगा आदिवासियों को बांटे गए ।सभी ग्रामीण बैगा आदिवासियों ने अपनि उपहार स्वरूप सामग्री लेकर अति उत्साह और खुशी से झूम उठे संगठन के सदस्य भी इस काम में बेहद रूचि लेकर श्रमदान करके अपना समय पूरा दिन भर का देकर वह भी बहुत अपने आप को गौरवान्वित समझते हैं। और इस सेवा से बहुत दीली शुकून मिलता है।यही गरीबों की दुआ आपके बुरे वक्त में काम आती है ऐसे पूरा एनजीओ के सदस्य गण महसूस करते है।
कंबल वितरण के कार्यक्रम में कंदई पंचायत की सरपंच जो की बैगा समाज से आती है तिहारिन भाई धुर्वे गांव के सचिव नरेंद्र टेकाम और अन्य पंचगणों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ जिन्होंने वहां की व्यवस्था की हम फाउंडेशन ने अपने दानदाता शोम लिकर कंपनी के पार्टनर बंटी विजय गोस्वामी का बहुतआभार जताया है।
उक्त कार्यक्रम में बालाघाट से प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष युनूस खान पप्पा भाई प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष असाटी जिले के अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा के अध्यक्ष संदीप नेमां शाखा के उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप वडीचार शाखा की सचिव रूबी अली महिला सहभागिता प्रांत सह प्रमुख सरिता पिल्लई शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती खुर्शीद कुरेशी रेहाना भारमल शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गांधी भारमल लता हरिनखेडे बिल्किश शेख शालू गांधी रूपाली राव छाया सेवाई वार शिल्पा राउत अजय ऊंके चीनू जैन के के चैनानी सीताराम लीलहारे सुरेश टांक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले गिरधारी जायसवाल छोटेलाल पाचे गायत्री मरावी प्रेम चंद सेवाईवार आकील खान शाहिद भाई शामिल रहे।
युनूस खान
१२/१२/२०२५
