(Suryansh times balaghat)माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेष कुमार प्राण के कुशल मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस‘ के अवसर पर दिनाँक 10.12.2025 को सरदार पटेल विष्वविद्यालय में विधिक जागरुकता षिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर न्यायाधीष/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीष शर्मा, न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती षिखा शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेष कुमार प्राण द्वारा सर्वप्रथम मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव अधिकार मनुष्य की गरिमा है। यह मानवाधिकार हर जगह सभी लोगों के लिए समान है। जन्म लेते ही हमें कुछ मूलभूत अधिकार मिल जाते हैं। भारत का संविधान भी इस मूलभूत अधिकार को सुरक्षित रखने की गारण्टी देता है साथ ही श्री प्राण ने मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कैरियर संबंधी मार्गदर्षन छात्र-छात्राओं को प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती षिखा शर्मा द्वारा मानवाधिकार के इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाष डालते हुए कहा कि मानवाधिकार वह मूलभूत अधिकार हैं, जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग, समुदाय, वंष आदि के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता है।
इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलाधिपति विष्वविद्यालय श्री दिवाकर सिंह, वाइक चांसलर श्री विप्लव पाॅल, स्कूल आॅफ लीगल स्टडीज़ एण्ड रिसर्च के निदेषक श्री राजेष पटेल, प्राध्यापकगण श्री अभिषेक सिसोदिया, श्री कमलेष बिसेन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाॅफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

जिला विधिक सहायता अधिकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
जिला-बालाघाट (म0प्र0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *