उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारी सम्मिलित हुए थे । श्री अरुण पुंजनवार, श्री हनफी, श्री सजन राव, श्री रमेश दीक्षित, श्री रामराज मेहरबान, महेश कुमार सोनी, चंद्रशेखर शुक्ला, नितेंद्र श्रीवास्तव, जी. पी .भगत, श्री सी. बी. बघेल, बाय एस राणा, श्री एस एन शर्मा, श्री बांसोड़ ,श्री अरुण पाराशर ,श्री के सोनी ,श्री कमल किशोर मोर, शिव प्रसाद लिलहारे, सुरेश कुमार सोनकर, प्रताप सिंह पटेल, शिवकिशोर ढोड़रे, बृजलाल यादव, शिवप्रसाद नागपुर, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, शालिग्राम कुर्वै, दीनदयाल सोनी, सिद्धार्थ कांबले, गंगाराम पिछोडे, धनराज खोबरागड़े भरतलाल कोठारे, हीरामन पंचेश्वर, श्याम लाल कुरील, श्री बग्गा एवं अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित हुए । माननीयो की उपस्थिति में कार्यक्रम में कर्मचारियों का सदस्यता अभियान एवं संघ का गठन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । संगठन के जिला सचिव की जवाबदारी श्री देवेंद्र प्रसाद पांडे सेवानिवृत्त उप वनक्षेत्रपाल, श्री डी.के. शिवने को जिला कोषाध्यक्ष, श्री वाए. एस. राणा को बालाघाट तहसील अध्यक्ष तहसील एवं श्री बी. डी. मेश्राम जी को लालबर्रा तहसील का अध्यक्ष का प्रभार सौपा गया है ।
जिला अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही जिला स्तर पर सदस्यता अभियान एवं गठन की कार्रवाई पूर्ण किए जाने के प्रयास किए जाएंगे ।
दिनांक 09 नवम्बर को संघ की प्रांत कार्यकारिणी द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न् 09 संगठन एवं छत्तीगसगढ के 06 संगठनों की महासमिति की संयुक्तय पेंशनर्स फेण्डमरेशन की जबलपुर में रखी गई बैठक मैं सम्मिलित होने एवं कर्मचारी की समस्याओं का पक्ष रखे जाने के लिए अपने साथियों के साथ के जाएंगे ।
अध्यक्ष शिव तिवारी द्वारा समस्तर पेंशनर्स कर्मचारियों से अपील की गई है कि जिला स्तर पर पेंशनर संगठन को मजबूत बनाये जाने के लिए एक होकर एकजूटता का परिचय देवें, ताकि शासन को हम अपनी मांग पूर्ण करने के लिए मजबूर कर सके । कर्मचारी एकता जिंदाबाद ।


