- थाना अयोध्यानगर पुलिस की अडीबाजी करने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही, आरोपियों को भेजा जैल





(Suryanshtimes ayodhyanagar bhopal)नगरीय क्षेत्र भोपाल मे सरेराह गुंडागर्दी, अडीबाजी करने वाले बदमाशो पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अडीबाजी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर जैल भेजा। घटना का विवरण- फरियादी राज मडराई ने दिनाँक 11.11.2025 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया तथा बताया कि मै प्रांजल अस्पताल के सामने बस स्टाफ के पास गाडी के सीट कवर लगाने की दुकान लगाता हूँ । आज दिनांक 11.11.2025 को आरोपियों ने माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुये गाडी में शीट कवर बिना पैसे के डलवाने और बियर पीने के लिये 500 रूपये देने की अडीबाजी की तथा पैसे नहीं देने पर राज शर्मा व उसके साथी बदमाशों द्वारा सरे राह फरियादी के साथ मारपीट कर भाग गये ।
बरामद माल का विवरण – एक यामाहा कंपनी की 125 एक्टिवा गाडी ( कुल कीमत लगभग 1,25,000/- रूपये ) ।
आरोपी –
- रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा पिता काशीराम शर्मा उम्र 32 साल निवासी सीसेक्टर पटेल नगर रायसेन रोड
हाल म.न. 101 हताईखेड़ा आनन्द
नगर पिपलानी भोपाल
शिक्षा- 10वी
व्यवसाय- मेडीकल की दुकान पर
आपराधिक रिकार्ड-
01- अप.क्र. 723/21 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल
02.- अप.क्र. 278/23 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल
03.- अप.क्र. 14/24 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल
04.- अप.क्र. 142/24 धारा 294,323,506, भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
05.- अप.क्र. 363/24 धारा294,323,506,34 भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
06.- अप.क्र. 142/25 धारा 294,323,506, भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
07.- अप.क्र. 891/22 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना पिपलानी भोपाल08.- अप.क्र. 691/22 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना पिपलानी भोपाल
09.- अप.क्र. 07/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट थाना क्राइम ब्रांच भोपाल10.- अप.क्र. 486/25 धारा119(1),296ए,115(2),351(2)3(5) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल
- हर्ष कैथोरिया पिता सरदार कैथोरिया उम्र 25 साल निवासी झुग्गी नम्बर 345 चांदमारी बी सेक्टर पिपलानी भोपाल
शिक्षा- 10वी
व्यवसाय- हाट बाजार मे दुकानआपराधिक रिकार्ड-
01- अप.क्र. 707/15 धारा 294,323, 506,34 भादवि थाना पिपलानी भोपाल
02.- अप.क्र. 287/20 धारा 294,323, 506,341,34 भादवि थाना पिपलानी भोपाल03.- अप.क्र. 1209/20 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना पिपलानी
04.- अप.क्र. 1301/21 धारा 294,323,506,34 भादविथानापिपलानी05.- अप.क्र. 532/25 धारा296,115(2),351(2),3(5)बीएनएस थाना पिपलानी06.- अप.क्र. 05/23 धारा294,307,323,,34 भादवि थाना अवधपुरी07.- अप.क्र. 486/25 धारा119(1),296ए,115(2),351(2)3(5) बीएनएस थाना अयोध्यानगर - नमन स्वामी पिता मनोज स्वामी उम्र 19 साल निवासी हाल म.न. 128 रजत नगर पिपलानी,भोपालसराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.सुदील देशमुख, उनि.विजय सिंह कर्चुली, प्रआर.885 कल्याण सिंह, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन , की सराहनीय भूमिका रही ।
