बघोली में तीन अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत-अनुभा मुंजारे बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बघोली में तीन अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि स्वीकृत होने से ना सिर्फ स्कूल में विद्यार्थियों के लिये बैठक कक्ष की उपलब्धता हो सकेगी बल्कि यहां पर प्रयोगशाला का भी निर्माण होगा। प्रयोगशाला बनने से विद्यार्थियों को लाभ हो सकेगा। शासकीय हायर सेकेंंडरी स्कूल बघोली में बैठक व्यवस्था की दिक्कतें के चलते यहां पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये लबे समय से मांग हो रही थी। लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी थी। विधायक अनुभा मुंजारे के संज्ञान में यह मामला सामने लाया गया था। जिसके लिये विधायक अनुभा मुंजारे ने अथक प्रयास किया और अब उच्च शिक्षा मंत्री व बालाघाट के प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह ने बघोली हायर सेकेंडरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत कर दी है। इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने जानकारी देते हुये बताया कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बघोली लालबर्रा में विद्यार्थियों के बैठक व्यवस्था प्रभावित थी। जिसके संबंध में यह जानकारी संज्ञान में आया था। जिसके तहत प्रयास किया गया और अब विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के लिये राशि स्वीकृत हो गई है। इस संदर्भ में उन्होने प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह से भेंट कर मांग पत्र भी पे्रेषित किया गया था। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि तीन अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होना है। जिसके लिये 77 लाख 25 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। ये सभी सर्वसुविधायुक्त होगें। साथ ही फर्नीचर की भी व्यवस्था की जायेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला के लिये राशि स्वीकृत होने पर उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया है। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि उनका प्रयास है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली सहित सड़क व अन्य मूलभूत सुविधायें की उपलब्धता करायी जाये। इसके लिये वह लगातार प्रयासरत है। विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिये अच्छा माहौल उपलब्ध होवें, बैठक व्यवस्था अच्छी होवे और प्रयोगशाला बने प्राथमिकता में है। निश्चित ही आगामी समय में क्षेत्र में स्कूल शिक्षा सहित अन्य कार्यो की स्वीकृति व राशि मिलना है। जिसके लिये वह लगातार प्रयास कर रही है। विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से बघोली स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला के लिये 77.25 लाख रूप्ये की राशि स्वीकृत होने पर स्कूल परिवार ने खुशी जाहिर की है।

BySuryanshtimes

Aug 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *