मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये- विधायक भगतबालाघाट: भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र को देखते हुए ओबीसी वर्ग ने गत दिवस 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को लेकर एक प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होने मंाग की थी भाजपा की मोहन सरकार लगातार ओबीसी वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के मुद्दे पर गुमराह कर रही है, जो इस वर्ग के साथ अन्याय है। इस आंदोलन में विधायक मधु भगत ने भी भाग लिया और कहा कि भारत में संख्या के अनुपात के अनुसार ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जाना चाहिये। जितनी भी इन 10 वर्षो मे ंसरकारी नौकरी में शासन द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई है उसकी जांच होनी चाहिये।विधायक भगत के अनुसार यदि अनुपात के अनुसार सरकारी भर्ती नहीं हुई तो तत्काल भर्तिया निरस्त कर ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थी को 27 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार नौकरी में उनका स्थान मिलना चाहिये। जो लोग लगातार सरकारी नौकरी के लिये प्रयास करते करते शासन के नियमानुसार उम्र के करीब आ चुके है। उनकी उम्र की समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिये। यदि सरकार हम लोगों की मांग पूरी नहीं करती तो यह लडाई सदन से लेकर सड़क तक निरंतर जारी रहेगी। अब भी समय है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग की पीडा को समझे और उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय तत्काल लागू करें।

BySuryanshtimes

Jul 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *