Day: 10 June 2026

╔════════╗║ ???? || श्री रामदेव बाबा मंदिर || ???? ║╚════════╝ ???? पावन स्मृति में ????

श्रीमति स्वर्गीय चन्द्रकला मिश्रा ???? महा भंडारा ???? ???? दिनांक : 14 जून 2026, रविवार???? स्थान : रामदेव बाबा मंदिर, बालाघाट ⏰ कार्यक्रम :• सुबह 10:00 बजे – अभिषेक एवं…

╔════════╗║ ???? || श्री रामदेव बाबा मंदिर || ???? ║╚════════╝ ???? पावन स्मृति में ????

श्रीमति स्वर्गीय चन्द्रकला मिश्रा ???? महा भंडारा ???? ???? दिनांक : 14 जून 2026, रविवार???? स्थान : रामदेव बाबा मंदिर, बालाघाट ⏰ कार्यक्रम :• सुबह 10:00 बजे – अभिषेक एवं…

जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार का ग्राम पंचायतों का तूफानी दौरा 11 जून से

(suryanshtimes)बालाघाट, 11 जून। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार आज विस्तृत जनसंपर्क एवं निरीक्षण दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की…

अयोध्या नगर पुलिस की बदमाशों पर लगातार सख्त कार्यवाही, छात्र के साथ अड़ीबाजी करने वाले रायसेन के 02 बदमाशों को भेजा जैल।परीक्षा देने आए नाबालिग छात्र को अगवा कर मारपीट और अड़ीबाजी करने वाले 02 बदमाश रायसेन से गिरफ्तार ।आरोपी बदमाश अनिल मालवीय ने अपने साथी आरोपी राज कोल के साथ दाहोद रायसेन से आकर की थी फरियादी को अगवाकर अड़ीबाजी और मारपीट। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने फरियाद फरियादी के साथ की थी, बेल्ट से बेरहमी से मारपीट।डीसीपी जोन 2 श्री विकास सहवाल के निर्देशन में बदमाशों पर लगातार कार्यवाही बदमाशो पर रायसेन में है मारपीट , शराब तस्करी के अपराध दर्ज। नगरीय क्षेत्र भोपाल मे गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास शहवाल (भापुसे) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने अडीबाजी और मारपीट करने के वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। घटना का विवरण- दिनांक 24/05/2026 को फरियादी अंशुल मालवीया (उम्र 17 साल 11 माह, निवासी इटारसी), जो भोपाल में CUET की परीक्षा देने अपने परिजनों के घर आया हुआ था, दिनांक 23/05/2026 की रात करीब 08:00 बजे आरोपी अनिल और राज जो फरियादी से पुरानी रंजिश रखते थे, उन्होने फरियादी को मिनाल गेट नंबर 04 पर बुलाया। वहाँ से उसे बहाने से मोटरसाइकिल पर बैठाया और उड़ान एकेडमी के पास सुनसान जगह ले गए। वहाँ पुराने रंजिश को लेकर धमकाने लगे और शराब पीने के लिए फरियादी से ₹2,000 की मांग की फरियादी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गालियां देते लात घूंसे एवं बेल्ट से वहुत ही बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर, चेहरे, पीठ और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसे जबरनमोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर बंधक बनाकर ग्राम दाहोद (रायसेन) ले गए और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर वापस भोपाल पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। फिर परिजन के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना इत्यादि नगर में आरोपियों के खिलाफ तत्काल अप.क्र 232/26 धारा 296(a), 119(1), 127(7), 115(2), 351(2), 3(5) bns पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु दो टीम बनाकर आरोपियों के ठिकाने पर लगातार दबिश दी गई, जिन्हें मंडीदीप के पास से दबोचकर गिरफ्तार किया गया और सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गयाआरोपी – 1 अनिल मालवीय पिता सुंदरलाल मालवीया उम्र 30 साल नि.म.न.165 ग्राम दाहोद थाना नूरगंज जिला रायसेनशिक्षा- 10 बीव्यवसाय- पुताईआपराधिक रिकार्ड-

अप.क्र. 133/24 धारा 115(2),296,351(2),3(5) BNS थाना नूरगंज जिला रायसेन अप.क्र 232/26 धारा 296(a), 119(1), 127(7), 115(2), 351(2), 3(5) bns थाना अयोध्यानगर भोपालआरोपी 2- राज उर्फ राजीव पिता राजू कोल उम्र…

भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक” हैं – ज्यूडिशियल काउंसिलनई दिल्ली। (न्यूज़ वार्ता) :ज्यूडिशियल काउंसिल ने देशभर में सार्वजनिक प्रशासन एवं सरकारी संस्थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। ज्यूडिशियल काउंसिल ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारी “सफेद दीमक” की तरह कार्य कर रहे हैं, जो चुपचाप और व्यवस्थित रूप से राष्ट्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं, जनता के विश्वास को नष्ट कर रहे हैं, सुशासन को क्षति पहुंचा रहे हैं तथा भारत की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल के चेयरमैन श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार आज राष्ट्र के समक्ष खड़ी सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बाहरी खतरे दिखाई देते हैं और अक्सर तत्काल ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार भीतर ही भीतर कार्य करता है तथा देश की संस्थाओं, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को दीर्घकालिक क्षति पहुंचाता है।श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा, “भ्रष्ट अधिकारी सफेद दीमक से कम नहीं हैं। जिस प्रकार दीमक सबसे मजबूत संरचनाओं को भीतर से धीरे-धीरे नष्ट कर देती है, उसी प्रकार भ्रष्ट अधिकारी शासन, न्याय व्यवस्था और जनकल्याण की नींव को कमजोर करते हैं। उनके कार्य नागरिकों से उनके अधिकार छीनते हैं, योग्य व्यक्तियों को अवसरों से वंचित करते हैं तथा कानून के शासन को कमजोर करते हैं।”ज्यूडिशियल काउंसिल ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल सरकार को आर्थिक हानि ही नहीं पहुंचाता, बल्कि व्यापक जन-पीड़ा भी उत्पन्न करता है। रिश्वतखोरी, पक्षपात, पद के दुरुपयोग तथा प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण नागरिकों के लिए निर्धारित आवश्यक सेवाएं अक्सर उन लोगों तक नहीं पहुंच पातीं जिन्हें उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। ईमानदार नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों, देरी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जबकि भ्रष्ट लोगों का एक छोटा वर्ग समाज की कीमत पर लाभ उठाता है।श्री अग्निहोत्री ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार में खोया गया प्रत्येक रुपया जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचना और राष्ट्रीय विकास से चुराया गया रुपया है। भ्रष्टाचार योग्यता को नष्ट करता है, ईमानदारी को हतोत्साहित करता है और उन संस्थाओं में जनता के विश्वास को कमजोर करता है जो जनता की सेवा के लिए बनाई गई हैं।”ज्यूडिशियल काउंसिल ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई केवल जांच एजेंसियों और कानून-प्रवर्तन संस्थाओं पर नहीं छोड़ी जा सकती। इसके लिए प्रत्येक नागरिक, नागरिक समाज संगठनों, पेशेवर संस्थाओं और सार्वजनिक निकायों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नागरिकों को भ्रष्टाचार की शिकायत करने, पारदर्शिता की मांग करने तथा प्रत्येक स्तर पर नैतिक और जवाबदेह शासन का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।ज्यूडिशियल काउंसिल ने मजबूत जवाबदेही तंत्र, व्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा, भ्रष्टाचार के मामलों की त्वरित जांच तथा निजी लाभ के लिए सार्वजनिक पद का दुरुपयोग करने वालों के लिए कठोर दंड की आवश्यकता पर भी बल दिया। काउंसिल के अनुसार, लोकसेवकों को यह स्मरण रखना चाहिए कि वे सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षक हैं तथा ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करना उनका कर्तव्य है।श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा, “एक ईमानदार अधिकारी राष्ट्र को मजबूत बनाता है, जबकि एक भ्रष्ट अधिकारी उसे कमजोर करता है। भारत का भविष्य केवल आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति पर ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभाने वाले व्यक्तियों के नैतिक चरित्र पर भी निर्भर करता है।”ज्यूडिशियल काउंसिल ने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। काउंसिल का मानना है कि सत्यनिष्ठा और नैतिकता की संस्कृति का विकास बचपन से ही किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां भ्रष्टाचार के प्रत्येक स्वरूप को अस्वीकार करें।अपने संकल्प को दोहराते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने घोषणा की कि वह पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान, सेमिनार, विधिक साक्षरता कार्यक्रम तथा सामुदायिक संपर्क पहलें लगातार आयोजित करती रहेगी। काउंसिल ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन में एकजुट होने तथा स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।अपने समापन वक्तव्य में श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा:“भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष केवल एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। यदि हमें एक सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण करना है, तो हमें सार्वजनिक जीवन के प्रत्येक स्तर से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना होगा। भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली सफेद दीमक हैं। समय आ गया है कि नागरिक, संस्थाएं और सार्वजनिक प्राधिकरण एकजुट होकर इस अभिशाप का हमेशा के लिए अंत करें।”

बालाघाट। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के बाद* राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों औरनामांकन खारिज करने की* कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मनोहर अग्रवाल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ न तो कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोई आपराधिक मामला सिद्ध हुआ है।…

राज्यसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या, भाजपा ने रचा सुनियोजित षड्यंत्र : जुगल शर्मा

बालाघाट। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जुगल शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा…