(suryanshtimes)बालाघाट, 11 जून। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार आज विस्तृत जनसंपर्क एवं निरीक्षण दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण, विकास कार्यों की समीक्षा तथा किसानों से सीधे संवाद करेंगे।
दौरे की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे निवास से प्रस्थान के साथ होगी। इसके पश्चात 11:30 बजे ग्राम पंचायत भरवेली, 12:30 बजे ग्राम पंचायत अमेड़ा, दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत बगदरा, 2:30 बजे ग्राम पंचायत कोसमी तथा सायं 4:00 बजे ग्राम पंचायत हट्टा पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में सायं 5:00 बजे बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति हट्टा में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों को खाद एवं बीज वितरण की स्थिति, उपलब्धता तथा उनसे जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में संबंधित क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने, आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनने तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह दौरा आयोजित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही दिए जाएंग