Day: 15 June 2026

ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरणलालबर्रा/कनकी (बालाघाट), 15 जून।आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.) द्वारा संचालित “हमारी किशोरी, हमारा आधार” अभियान के अंतर्गत ग्राम कनकी में महिलाओं एवं किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जनसहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं सेनेटरी पैड के महत्व की जानकारी भी दी गई। समिति द्वारा वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस सेवा अभियान से अनेक जरूरतमंद बहनों एवं बेटियों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मान को नई मजबूती मिल रही है।समिति ने बताया कि यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा की रक्षा का एक सतत प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जागरूकता और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।इस अवसर पर समिति ने सभी दानदाताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच रही है।समिति ने समाज के नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि एक छोटा-सा सहयोग भी किसी बहन या बेटी के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन सकता है।— आदर्श दानपात्र सेवा समिति, बालाघाट (म.प्र.)