ईद उल फितर आज चाँद के दीदार के साथ ईद का किया गया एलान ईदगाह में अदा की जाएगी ईद की विशेष नमाज (suryansh times)बालाघाट।सेवईयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास का नाम है ईदउल फितर ,एक माह तक रोजा रख एक अल्लाह की इबादत करने वाले रोजेदारों को अल्लाह का इनाम है ईदउल फितर। ईदउल फितर का यह त्यौहार ना सिर्फ इस्लाम धर्म के सच्चे मायने को बताता है बल्कि यह त्यौहार देश की एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे का भी एक बड़ा प्रतीक माना गया है। ईदउल फितर का यहां त्यौहार शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा धार्मिक मान्यता के अनुरूप मनाया जाएगा।जिसका ऐलान शुक्रवार शाम को चांद की तजदिक के साथ कर दिया गया है।जहा अब सभी को इंतेजार शनिवार की सुबह का है।
चांद के दीदार के साथ छाया ईद का खुमारशुक्रवार शाम को ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी का माहौल है वहीं ईद मनाने को लेकर बच्चों…
