ईद उल फितर आज चाँद के दीदार के साथ ईद का किया गया एलान ईदगाह में अदा की जाएगी ईद की विशेष नमाज             (suryansh times)बालाघाट।सेवईयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास का नाम है ईदउल फितर ,एक माह तक रोजा रख एक अल्लाह की इबादत करने वाले रोजेदारों को अल्लाह का इनाम है ईदउल फितर। ईदउल फितर का यह त्यौहार ना सिर्फ इस्लाम धर्म के सच्चे मायने को बताता है बल्कि यह त्यौहार देश की एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे का भी एक बड़ा प्रतीक माना गया है। ईदउल फितर का यहां त्यौहार शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा धार्मिक मान्यता के अनुरूप मनाया जाएगा।जिसका ऐलान शुक्रवार शाम को चांद की तजदिक के साथ कर दिया गया है।जहा अब सभी को इंतेजार शनिवार की सुबह का है।

BySuryanshtimes

Mar 20, 2026

चांद के दीदार के साथ छाया ईद का खुमार
शुक्रवार शाम को ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी का माहौल है वहीं ईद मनाने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।शुक्रवार शाम को रोजा इफ्तार के बाद बच्चों में चांद का दीदार करने की काफी उत्सुकता देखी गई। जहां चांद के दीदार के बाद जिले की विभिन्न मस्जिदों से शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाने का ऐलान कर दिया गया।जिसके बाद से ही ईद की बधाई देने का दौर शुरू हो गया।जहां लोग देर रात तक एक दूसरे को ईद की बधाई देते नजर आए।

ईदगाह में अदा की जाएगी ईद की नमाज
हर बार की तरह इस बार भी ईद की नमाज जिले भर में ईदगाहो मस्जिदों व मदरसों में सामूहिक रूप से अदा की जाएगी, जबकि नगर में ईद की विशेष नमाज पिछली बार की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में अदा करेंगे।वही जामेआ नूरिया मदरसा में भी ईद की नमाज होगी।जिसका ऐलान जिले की तमाम मस्जिदों से कर दिया गया है।

रात भर दिखी चहल-पहल-
ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में काफी चहल-पहल देखी गई। जहां लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देते नजर आए। वहीं विभिन्न लोगों को ईद की तैयारियों को लेकर बचे हुए काम करते हुए देखा गया। वही सुबह ईद की खुशी में शामिल होने के लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रात भर चहल-पहल देखी गई।

सोशल मीडिया पर छाया रहा बधाईयो का सिलसिला
शुक्रवार शाम को ईद का चांद नजर आने पर ज्यादातर मुस्लिम युवाओं ने एक दूसरे को मस्जिदों व घरों में आकर बधाई दी। वही बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया गया। जहां फोन कॉल, टैक्सट मैसेज, फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, इंस्टाग्राम, ईमेल, जीमेल सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। वही मोबाईल में ईद के स्टेटर्स भी लगाए।वही ईद मुबारक को लेकर तरह-तरह के फोटोग्राफ्स वीडियो और वॉइस मैसेज एक दूसरे को भेज कर ईद की बधाईयां दी गई।

ईदगाह और मस्जिदो में अदा होगी ईद की नमाज
ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में हर्षोल्लास का माहौल है ।जहां इसी माहौल के बीच शनिवार की सुबह जिले की विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में ईद उल फितर की नमाज सामूहिक रूप से अदा कर, देश में अमन चैन शांति की सामूहिक रूप से दुआएं मांगी जाएगी। नगर में ईद की सामूहिक नमाज सुबह 8-30 बजे पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में होगी। तो वही मस्जिद ए आला हजरत जामिया नूरिया मदरसा में ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा मदीना मस्जिद में ईद की नमाज 8:30 बजे होगी तो वही मक्का मस्जिद में ईद की नमाज 9 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा जिले की अन्य ईदगाहो, मस्जिदों व मदरसों में भी सुबहा के वक्त अलग अलग समय पर ईद की नमाज सामुहिक रूप से अदा की जाएगी।

अदब व एहतेराम के साथ मनाए पर्व- हाजी मो फारुख शेख,
अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर हाजी मो. फारूक शेख ने बताया कि ईद का यहां त्योहार खुशियों का त्यौहार है।महीने भर रमजान शरीफ में इबादत करने के बाद तोहफे के रूप में ईद उल फितर का यह त्यौहार मिला है।चांद की तस्दीक के साथ तमाम मस्जिदों से कल शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया है नगर में ईद की पहली नमाज पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित ईदगाह में सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी, तो वहीं दूसरी नमाज बुजुर्गों के लिए नगर के वार्ड नंबर 10 रजा नगर मस्जिद ए आला हजरत जामिआ नूरिया मदरसे में अदा की जाएगी। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि यह त्यौहार को नौजवान अदब व एहतराम के साथ मनाएं, नियम कानून का पालन करें और कोई भी ऐसा काम ना करे जिससे किसी को तकलीफ हो। उन्होंने अमनो अमान के साथ ईद उल फितर के त्यौहार में शामिल होने और शहर सहित पूरे मुल्क की तरक्की के लिए सामूहिक रूप से दुआएं किए जाने की भी अपील की है।
0000000000000000000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *