Day: 24 March 2026

Garraa आर ओ बी दे रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रण निर्माण हो रहे ब्रिज जो बालाघाट से प्रारंभ होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास तक जाता है का एक हिस्सा अभी ओपन छोड़ा गया है जिस पर रेलवे द्वारा गार्डर(gadar) लगाए जाने हैं एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है जो बालाघाट की ओर से प्रारंभ होता है किंतु प्रारंभ में बेरिकेट नहीं लगाए जाने के कारण अनजान वाहन चालक यदि तेजी से ब्रिज पर चढ़कर क्रॉस करने की कोशिश करें तो बिहार जैसी घटना यहां भी घट सकती है जो की जानलेवा हो सकती है, मौत का कुआं न बन जाए रिक्त हिस्सा रेलवे के 75 परसेंट ब्रिज का निर्माण हो चुका है किंतु जो हिस्सा खुला है वहां कहीं तेज गति का वाहन अगर निकल जाए तो जानलेवा दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता, प्रशासन को तत्काल निर्माण एजेंसी को निर्देशित करना चाहिए कि ब्रिज के प्रारंभिक क्षेत्र में बेरिकेट लगाकर उक्त ब्रिज को, निर्माण पूरा होने तक बंद कर जाए।