Day: 26 March 2026

जिला पंचायत सदस्य शुक्ला ने ग्रामीणों को करवाई तीर्थ यात्राबालाघाटजिला पंचायत सदस्य मधु ऋषि शुक्ला को विगत कई सालों से अपने समाज सेवी कार्यों धार्मिक यात्राओं निर्धनों गरीबों की मदद करने के लिए पहचाना जाता है । इसी कड़ी में उन्होंने नवरात्रि के पवन अवसर पर एक और नवाचार कार्यक्रम किया गया । जिसके अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र की ग्रामीण बहनों को तीर्थ दर्शन यात्रा के माध्यम से नवरात्रि के आनंद को ओर बड़ा दिया जिसकी हर माता बहने बहुत खुश हो रही है ।सबसे पहले सभी को एक बस करके उसमें सभी को हाजरा फाल झरना घुमाया गया जहां सभी ने भरपूर आनंद लिया । उसके बाद नवरात्रि पर्व के चलते डोंगरगढ़ पहुंच कर सभी बहनों के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन किए साथ ही सभी स्वयं सहायता समूह की बहनो के साथ बमलेश्वरी के डोंगरगढ़ धाम में भंडारे का कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए ।डोंगरगढ़ यात्रा के बाद बहनों को हल्दी कुमकुम देकर उन्हें सुंदर साड़ी और श्रृंगार से उनका पूजन अर्चन किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की बहनों के सशक्त होने के लिए मधु शुक्ला के द्वारा मां बमलेश्वरी से प्रार्थना की गई की मां उन्हें नई शक्तियों से हमेशा विभूषित करते रहे । स्वयं सहायता समूह के कल्याण के लिए जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ला द्वारा मां बमलेश्वरी को चुनरी चढ़ाई गई । इस यात्रा में जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ल द्वारा एक बस बनाई गई और बस के माध्यम से 22 ग्राम पंचायत की बहनों को बमलेश्वरी मां के दर्शन कराय गए।उनका कहना है कि देवी कहीं और विराजित नहीं होती सबसे पहली देवी हमारे घरों में ही विराजित है । घर के हर सदस्य को उनका सम्मान करना चाहिए, वही देवियां विभिन्न रूपों में आपके घर में विराजित है कभी अन्नपूर्णा के रूप में अपने परिवार का भरण पोषण करती है तो घर में समस्या आने पर मां काली का उग्र रूप धारण कर घर के अनिष्ट को हारती है कभी दुर्गा का रूप ले अपने सारे गुना से वाशी वशीभूत हो अपने घर को सजती सावर्ती है जब घर में कभी आर्थिक विपत्ति आ जाए तो लक्ष्मी का रूप धारण कर अपने घर की हर समस्या का समाधान करती हुई दिखाई देती है । वह कहना चाहती हैं कि अपने घर की मां बेटियों का हमेशा सम्मान होना चाहिए समय-समय पर उनका पूजन उनका अभिनंदन होना चाहिए जैसे शिव के बिना शक्ति अधूरी है वैसे ही शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं इसीलिए पति-पत्नी को एक साथ होकर किसी भी अच्छे कार्य को अंजाम देना चाहिए समाज में हर महिला का सम्मान उसे देखने का नजरिया देवी स्वरूप ही होना चाहिए ।जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ला ने एक नई मुहिम छेड़ी है अपनी माता बहनों को उनके देवी स्वरूप से अवगत कराने का कार्य करती रहती हूं उन्हें खुद यह बात समझ में आनी चाहिए की पहली देवी तो घर में ही विराजित है । देवी कहीं और नहीं हमारे समाज के अंदर हमारे घर में ही विराजित हैं । उनका पग़ पग पर सम्मान हो उनके कल्याण में ही हमारा कल्याण है मेरे कार्यक्रम हर बार कुछ यही संदेश देने के लिए होते हैं सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पसंद तू मां कश्यप भाग भावे की प्रार्थना के साथ में हमेशा ऐसे नए नवाचार करने का प्रयास करती रहूंगी।