दुष्प्रचार पर आया कान्हा के फील्ड डायरेक्टर श्री रविन्द्र मणि त्रिपाठी का बयान:सोशल मीडिया पर फैल रही यह खबर कि मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और सेंचुरीज से ग्रामीणों को जबरन हटाया जाएगा, पूरी तरह गलत है। विस्थापन की प्रक्रिया केवल ग्रामीणों की स्वेच्छा और मांग पर ही होती है, जब वे स्वयं बेहतर सुविधाओं के लिए स्थानांतरित होना चाहते हैं। कान्हा नेशनल पार्क के भीतर अब भी पटवा, छतरपुर एवं मुक्की जैसे गाँव मौजूद हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि जबरन हटाने की कोई कार्रवाई नहीं होती। बफर एरिया में तो लोग सामान्य रूप से रहते हैं। ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करके, हमेशा प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों से सही जानकारी लेनी चाहिए।

BySuryanshtimes

Sep 30, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *