बालाघाट दिनांक 19/10/2025 को धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट की आवश्यक बैठक आयोजीत कर संस्था द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत एस.एल.रंगारे जी माजी श्रामणेर बौद्धाचार्य को भावभीनी आदरांजलि दि गईं।
यह बैठक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढ़ेंगरे जी के मुख्य आतिथ्य में,खुशियाल मेश्राम जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में,इस बैठक मे विशेष अतिथि के रूप में मप्र राज्य शाखा के हेमलता ताई डोंगरे उपाध्यक्ष,आर.के कटाने सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक,राजकपूर कामडे प्रदेश कार्य.सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक मप्र,प्रमिला ताई चौहान जिला कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न तहसील नगर,ग्राम शाखा के पदाधिकारि यों की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुई।बैठक का मंच संचालन अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी द्वारा किया गया था,सर्वप्रथम उपस्थित सभी ने पदाधिकारियों ने दिवंगत रंगारे जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की स्मृतियां याद की।इस अवसर पर मप्र राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढ़ेंगरे जी ने बताया कि रंगारे जी अपने परिवार,धम्म संस्था एवं संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति समर्पित थे,शिलवान,निष्ठावान थे,उनकी सम्यक वाणी,सम्यक दृष्टि,सबके प्रति समानता का भाव सभी को आकर्षित करता था। उन्होंने परिवार के सभी बच्चों को धम्म के अनुसार संस्कार दिए। मप्र सचिव कटाने जी न बताया कि रंगारे जी के द्वारा जिले में धम्म संस्था के माध्यम से गांव गांव सभी तहसीलों धम्म कार्य गतिमान करने योजना के अनुसार निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।ढ़ेंगरे जी ने रंगारे जी के निधन से जिलाध्यक्ष बालाघाट के रिक्त पद पर उन्हीं की परछाई के जैसे शीलवान साथी अशोक कुमार मेश्राम जी जिला सचिव एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष शहडोल की नियुक्ति की,इसके अलावा जिला आडिटर अशोक कुमार गेडाम,तहसील बालाघाट उपाध्यक्ष योगराज ऊके,बालाघाट नगर संगठक किशोर कुमार भीमटे एवं विकास मेश्राम जी की नियुक्तियां की,इस श्रद्धांजलि सभा की बैठक में दिवंगत रंगारे सर के बड़े बेटे इंजी.आदर्श रंगारे, छोटे बेटे इंजी.विकल्प रंगारे, दामाद इंजी.एस.के.नरांजे भिलाई,तहसील शाखा से आर. डी बांसोड अध्यक्ष वारासिवनी,कैलाश भोरजार अध्यक्ष खैरलांजी,बौद्धाचार्य हरिचंद गौरकर उपाध्यक्ष किरनापुर, आर.डी.देशभरतार बैहर(जिला सचिव),आयुनि.साधना ताई ढेंगरे केंद्रीय शिक्षिका,आयनी.सुधा मेश्राम नगर अध्यक्ष,शीतल खोबरागड़े(कावड़े)महामंत्री,सुषमा रावडे सचिव,देवानंद रंगारे जिला उपा.पी.आर.चोरे सचिव,आनंद वैध संगठक,तिलपेवाड़ा अध्यक्ष एम एल मेश्राम, रटापायली अध्यक्ष देवेंद्र रंगारे आदी साथीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *